ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सुस्ती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशिया में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा महंगाई की चिंता की वजह से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे।

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,745.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32 प्रतिशत टूट कर 26,644.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 53,410.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,720.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,579.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 101.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत फिसल कर 26,338.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में इकलौता इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 75.32 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,477.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 130.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,244.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 182.23 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 25,271 अंक के स्तर तक आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,295.25 अंक यानी 1.87 प्रतिशत फिसल कर 67,925 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में भी आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.21 प्रतिशत टूट कर 5,698.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 463.98 अंक यानी 1.01 प्रतिशत गिर कर 45,393.29 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 6,937.21 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,966.99 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,625.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

बेंगलुरु में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी, पत्नी पर दोहरे हत्याकांड में शक

बेंगुलुरु। उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबनावर इलाके में सोमवार तड़के एक 34 साल के व्यक्ति और उनके चार साल के बेटे...
राष्ट्रीय  राज्य 
बेंगलुरु में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी, पत्नी पर दोहरे हत्याकांड में शक

हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी

शिमला के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और...
हिमाचल 
हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को, बनेगी रणनीति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक आगामी 22 अगस्त 2026 को यहां...
राष्ट्रीय 
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को, बनेगी रणनीति

उत्तर प्रदेश

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

बरेली। बरेली में गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं