गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP सबजोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार

प्रतिबंधित संगठन के एरिया कमांडर समेत चार उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़े, गुमला में संगठन को फिर सक्रिय करने की थी तैयारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य उग्रवादियों में जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद नायक, संगठन के सदस्य मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा शामिल हैं। 

पुलिस के अनुसार, रामदेव लोहरा लातेहार जिले के बिंगाडा गांव का रहने वाला है और उस पर झारखंड पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी जेजेएमपी में अलग-अलग महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सक्रिय थे। रामदेव लोहरा और अरविंद नायक संगठन के प्रमुख पदों पर थे।

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो ये खबर भी पढ़े : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेजेएमपी के सुप्रीमो रामदेव उरांव की गिरफ्तारी के बाद संगठन को गुमला क्षेत्र में फिर से सक्रिय करने और उसका विस्तार करने की योजना बनाई जा रही थी। इसी उद्देश्य से ये उग्रवादी लातेहार से गुमला पहुंचे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद हथियारों में मैगजीन सहित एक एके-56 राइफल, मैगजीन सहित एक एसएलआर राइफल और एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल शामिल है।

इसके अलावा एके-47, एसएलआर और सेमी-ऑटोमैटिक राइफल के जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से एक वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, एक वाई-फाई डोंगल तथा प्रतिबंधित जेजेएमपी और नक्सली संगठन से संबंधित पर्चे भी जब्त किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर जेजेएमपी के नेटवर्क, संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और गुमला तथा आसपास के इलाकों में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से गुमला में जेजेएमपी को दोबारा सक्रिय करने और संगठन के विस्तार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

वोटर पहचान के कड़े नियमों पर ट्रंप का जोर, कांग्रेस से अपील वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल