जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

अकेले खूंटी से रांची तक निकाली पैदल मार्च 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील 

खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में मुरहू प्रखंड के माहिल गांव निवासी गिरधारी महतो अकेले रविवार को खूंटी से रांची तक पैदल मार्च शुरू किया।

उन्होंने युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन रविवार दोपहर 12 बजे तक उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं जुड़ा। इसके बाद गिरधारी महतो अकेले ही अपने अभियान पर निकल पड़े। मार्च की शुरुआत से पहले उन्होंने खूंटी स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद 24 घंटे की भूख हड़ताल का संकल्प लेते हुए हाथ में संविधान की पुस्तक और तिरंगा लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम के लिए रवाना हुए। उनका लक्ष्य पैदल यात्रा पूरी कर जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचना है।

बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 2700 टिकट जब्त, गिरफ्तार  ये खबर भी पढ़े : बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 2700 टिकट जब्त, गिरफ्तार

गिरधारी महतो ने कहा कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक दल, धार्मिक संगठन या किसी विशेष समूह से जुड़ा हुआ नहीं है। यह झारखंड के युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा अभियान है। उन्होंने जेपीएससी, जेएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर यह पैदल यात्रा शुरू की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों युवा वर्षों तक मेहनत और तैयारी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित होना गंभीर चिंता का विषय है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने खूंटी से रांची तक पैदल मार्च करने का निर्णय लिया। गिरधारी महतो ने कहा, “लोग साथ आएं या न आएं, मेरा संकल्प कमजोर नहीं होगा। नेक इरादे से शुरू किया गया यह आंदोलन सफलता हासिल करने तक जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने...
कारोबार 
अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत