उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’

विपक्ष ने बूथ पर कब्जे का लगाया आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे विपक्षी सदस्य, चुनाव रोकने की मांग

पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान से पहले ही विवाद गहरा गया। विपक्षी सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया का विरोध करते हुए काला बिल्ला लगाया और ‘ब्लैक डे’ मनाया। पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चुनाव पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

विपक्षी सदस्य अशोक कुमार सावंत का आरोप है कि रात में ही कुछ लोगों ने मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुनाव सामग्री और बैलेट से संबंधित सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद विपक्षी सदस्य बूथ के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि 109 नए सदस्यों को नियमों के विरुद्ध चुनाव में शामिल किया गया है। साथ ही मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति दिखाए बिना चुनाव कराना उचित नहीं है।

 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े :  झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

वहीं उत्कल एसोसिएशन के महासचिव तरुण कुमार मोहंती का कहना है कि चुनाव न्यायालय के आदेश के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस की निगरानी में कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

विवाद के बीच झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निबंधन महानिरीक्षक श्वेता कुमारी ने 5 अगस्त को उत्कल एसोसिएशन मामले की जांच का निर्देश दिया है। पत्र में प्रशांत कुमार महती एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा चुनाव समय पर नहीं कराने, सदस्यों को सूचना नहीं देने, नियमावली के उल्लंघन और 109 नए सदस्यों को नियम विरुद्ध चुनाव में शामिल करने सहित कई आरोपों का उल्लेख किया गया है।

जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मांगी गई है। उत्कल एसोसिएशन के चुनाव में 25 कार्यकारिणी पदों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचित सदस्य बाद में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चुनाव से पहले दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि उत्कल एसोसिएशन का चुनाव रविवार को होना था। लेकिन हंगामा के बाद चुनाव रद्द हो गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

शाम को 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में देंगे प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्वगायक बी प्राक आज सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर...
मध्य प्रदेश 
बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

बिजली सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोप नई दिल्ली। भारतीय जतना पार्टी दिल्ली प्रदेश ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की...
राष्ट्रीय 
कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’

पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे विपक्षी सदस्य, चुनाव रोकने की मांग पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन के चुनाव को...
झारखंड 
उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी