अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

8 कंपनियों के शेयर भी स्टॉक मार्केट में होंगे लिस्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज

नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह आठ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें पांच कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष तीन आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह छह और सात अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले चार आईपीओ में भी इस सप्ताह 10 और 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इनमें दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के और दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह आठ कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की जबकि शेष पांच कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 10 अगस्त को धूत ट्रांसमिशन का 3,066.89 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 12 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 829 रुपये प्रति शेयर से लेकर 871 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 17 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

10 अगस्त को ही मोलबियो डायग्नोस्टिक्स का 939.70 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 12 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 768 रुपये प्रति शेयर से लेकर 807 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 18 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 11 अगस्त को मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का 1553 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 13 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 133 रुपये प्रति शेयर से लेकर 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 107 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 18 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन शाम फोम का 40.48 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 13 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 130 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 18 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

11 अगस्त को ही एक और फैसिनेट टेक्सटाइल्स का 66.98 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में भी 13 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 148 रुपये प्रति शेयर से लेकर 156 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 18 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 12 अगस्त को बिहारी लाल इंजीनियरिंग का 302 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 271 रुपये प्रति शेयर से लेकर 285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 52 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 19 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन प्रमोदिनी मेडिकेयर का 69.04 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस इश्यू में 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 110 रुपये प्रति शेयर से लेकर 118 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 19 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

12 अगस्त को ही शिपरॉकेट का 1,617.48 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 92 रुपये प्रति शेयर से लेकर 97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 154 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 19 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह छह अगस्त को सब्सक्रिप्शन लिए खुले एलएपीएल ऑटोमोटिव के 32.40 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 10 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 88 रुपये प्रति शेयर से लेकर 94 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 13 अगस्त को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 31.41 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी तरह पिछले सप्ताह सात अगस्त को सब्सक्रिप्शन लिए खुले लीप इंडिया के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ में मंगलवार यानी 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 151 रुपये प्रति शेयर से लेकर 159 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 94 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 28 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

पिछले सप्ताह सात अगस्त को ही सब्सक्रिप्शन लिए खुले टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के 251.88 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी मंगलवार यानी 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 200 रुपये प्रति शेयर से लेकर 212 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 70 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 2.59 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसके अलावा इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुले ऑप्टिमिस्टिक्स इंटरटेनमेंट के 107.88 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी मंगलवार यानी 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 165 रुपये प्रति शेयर से लेकर 174 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 73 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन 10 अगस्त को यानी कल ही अनाविल वायर एंड इंजीनियरिंग के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसके अगले दिन 11 अगस्त को एजियस टेक्नोलॉजीज के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

वहीं, सप्ताह के तीसरे दिन 12 अगस्त को आरडी इंडस्ट्रीज के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर जीवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अगले दिन 13 अगस्त को एलएपीएल ऑटोमोटिव के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

वहीं सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 14 अगस्त को लीप इंडिया और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर ऑप्टोमिस्टिक्स इंटरटेनमेंट के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में...
हिमाचल 
आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर...
झारखंड 
जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

जिला प्रशासन की टीम सर्वेक्षण पर जुटी मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में पिछले ५ घंटों में भूकंप के दो झटकों...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत