भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को, बनेगी रणनीति

नई टीम का पहला परिचय कार्यक्रम, एक-दूसरे से मिलेंगे पदाधिकारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक आगामी 22 अगस्त 2026 को यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव समेत अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

नई टीम के गठन के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी पदाधिकारी एक-दूसरे से औपचारिक रूप से परिचित होंगे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य नई टीम के बीच आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इसके साथ ही पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जिम्मेदारियों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक ये खबर भी पढ़े : लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

सूत्रों के मुताबिक बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और संगठन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर भी मंथन हो सकता है।

नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई राष्ट्रीय टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के संतुलन पर जोर दिया गया है। ऐसे में 22 अगस्त की बैठक को नई टीम के बीच कार्य-विभाजन और संगठनात्मक दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर अधिक सक्रिय भूमिका में दिखाई देने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

वोटर पहचान के कड़े नियमों पर ट्रंप का जोर, कांग्रेस से अपील वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल