असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

3,206 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़ अपने पीछे लंबे समय तक न भूलने की त्रास्दी छोड़ गई है।

ऊपरी असम के चार जिलों के प्रभावित लोगों ने जन-धन गंवाने के बावजूद नए सिरे से अपनी जिंदगी को जीने की कवायद तेज कर दिया है।

इस समय सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बीती रात मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भी प्रभावितों के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने को लेकर निर्णय लिए गए।

बाढ़ संबंधी यह सूचना असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 18 अगस्त के जारी आंकड़ों में दी गई है। अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

नौकरी का लालच, लाखों की ठगी! चीन से जुड़े साइबर ठगों का भंडाफोड़ ये खबर भी पढ़े : नौकरी का लालच, लाखों की ठगी! चीन से जुड़े साइबर ठगों का भंडाफोड़

बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट एवं गोलाघाट जिलों में हुआ है। इस समय 3206 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 14645 दर्ज हुई है।

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में पुलिस एवं प्रशासन की टीमें जुटी हुईं हैं। राज्य सरकार ने कुल 10 मेडिकल टीमों को तैनात किया। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपी भावनगर (गुजरात)। भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड...
गुजरात 
‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

By Rajesh Jaiswal
Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

उत्तर प्रदेश

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया