जौहर ट्रस्ट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापा मारा।

ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में यह कार्रवाई की।

ईडी की यहजांच सरकारी ठेकों की रकम को कथित तौर पर निजी ठेकेदारों के माध्यम से डायवर्ट किए जाने और बाद में उस धनराशि के ट्रस्ट एवं विश्वविद्यालय से जुड़ी परिसंपत्तियों और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किए जाने से संबंधित है। ईडी के मुताबिक, जांच में कुछ निजी ठेकेदारों और जौहर ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं।

जांच एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि इसमें कथित तौर पर बड़ी रकम के दान और निर्माण कार्यों से जुड़े भुगतान शामिल हैं। एजेंसी इन लेन-देन के स्रोत, प्रवाह और अंतिम इस्तेमाल की जांच कर रही है।

ईडी की टीमें वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज, बैंकिंग लेन-देन और डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। ईडी के अनुसार, रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, जौहर नगर और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, जौहर नगर को कार्रवाई के दायरे में रखा गया।

इसके अलावा रामपुर में एमएस ए एंड एस एंटरप्राइजेज, शौकत अली रोड, इलाही मस्जिद के सामने, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में भी तलाशी ली गई।

रामपुर में ही एमएस सीके एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, ज्वाला पैलेस, पीपल टोला स्थित परिसर पर भी ईडी ने कार्रवाई की।

कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा ये खबर भी पढ़े : कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

कंपनी के निदेशक पवन कुमार जैन के गंगापुर आवास विकास, सिविल लाइंस, रामपुर स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है। रामपुर के जेल रोड, बाग छोटा क्षेत्र स्थित शाहीन खान के परिसर पर भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

सहारनपुर में सीए दीपक गुप्ता के सिल्वा मार्केट, फायर स्टेशन के सामने, अंबाला रोड स्थित कार्यालय और ग्रीन पार्क कॉलोनी, दिल्ली रोड स्थित आवास पर तलाशी ली गई।

दिल्ली में एमएस जौहर एसोसिएट्स से जुड़े सैयद खालिद के जसौला, जामिया नगर स्थित परिसर को भी कार्रवाई के दायरे में रखा गया।

ईडी ने कहा कि एजेंसी का उद्देश्य कथित अपराध से अर्जित धन का पता लगाने के साथ यह स्थापित करना है कि सरकारी ठेकों की रकम किस माध्यम से निजी संस्थाओं तक पहुंची और वहां से ट्रस्ट अथवा विश्वविद्यालय की गतिविधियों तथा परिसंपत्तियों में उसका कथित इस्तेमाल कैसे हुआ।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपी भावनगर (गुजरात)। भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड...
गुजरात 
‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

By Rajesh Jaiswal
Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

उत्तर प्रदेश

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया