‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब मिलने से मचा हड़कंप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपी

भावनगर (गुजरात)। भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब का कहर बरपा है। जहरीली शराब के सेवन की आशंका के बीच दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन पहुंच गई है। मृतकों की पहचान कार्तिक अश्विनभाई मकवाणा (40), उपेंद्रसिंह चंद्रसिंह गोहिल (25) और मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नरेंद्रसिंह यादव के रूप में हुई है।

जिला कलेक्टर के अनुसार फिलहाल सिविल अस्पताल में 8 और निजी अस्पतालों में 9 मरीजों का सभी की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है। राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) को सौंप दी है।

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट ये खबर भी पढ़े : गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

18 अगस्त की देररात उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर राज्य पुलिस प्रमुख जी.एस. मलिक, आईबी प्रमुख और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएमसी के एसपी मयूर चावड़ा को तत्काल भावनगर भेजकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घोघा तहसील के खरकड़ी गांव में 16 अगस्त की रात सात दोस्तों ने शराब पार्टी की। इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उपेंद्रसिंह गोहिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह मामला फिलहाल लठ्ठाकांड नहीं बल्कि नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब के सेवन से जुड़ा माना जा रहा है। नकली शराब की सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने चार बूटलेगरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब पीने के बाद उपेंद्रसिंह को सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत हुई थी। उन्हें भावनगर की सर टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य प्रभावित लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जामनगर भेजा गया है।

पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण की स्थिति और स्पष्ट होगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने संदिग्ध या नकली शराब का सेवन किया है, वे किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने का इंतजार न करें और तत्काल अस्पताल जाकर चिकित्सकीय जांच कराएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूलनिवासी समुदायों के...
राष्ट्रीय 
मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

अभिषेक के बैंक खाता फ्रीज मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अगस्त को अभिषेक को दी विदेश इलाज की अनुमति  कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक के बैंक खाता फ्रीज मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई टली

चमोली सुरंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या 11 पहुंची

13 अगस्त को हुए सुरंग हादसे की पूरी कहानी राज्य आपदा केंद्र ने बताई चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में...
उत्तराखंड 
चमोली सुरंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या 11 पहुंची

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

उत्तर प्रदेश

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल