रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

विकसित भारत और मोदी गारंटी राखी लोकप्रिय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश के बाजार में रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिसमें ‘विकसित भारत राखी’, ‘मोदी गारंटी राखी’, ‘आत्मनिर्भर भारत राखी’, ‘वोकल फॉर लोकल राखी’ विशेष लोकप्रिय हो रही है।

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 45 फीसद अधिक है।

ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

इसके साथ-साथ उपहार, मिठाई, वस्त्र एवं अन्य त्योहारी उत्पादों को मिलाकर कुल व्यापार 30 हजार करोड़ से अधिक तक पहुंच सकता है।

पिछले वर्ष राखी का व्यापार देश भर में लगभग 17 हज़ार रुपए का हुआ था वहीं वर्ष 2023 में यह व्यापार 12 हजार करोड़ रुपये का हुआ जबकि मिठाई, उपहार तथा पैकिंग का व्यापार इससे अलग था।

खंडेलवाल ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कहा कि यह भारतीय उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान की बड़ी सफलता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाजारों में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित विशेष थीम आधारित राखियों की भारी मांग है।

इनमें ‘विकसित भारत राखी’, ‘मोदी गारंटी राखी’, ‘ब्रह्मोस राखी’, ‘आत्मनिर्भर भारत राखी’, ‘वोकल फॉर लोकल राखी’, ‘भारत गौरव राखी’, ‘नारी वंदन राखी’, ‘लखपति दीदी राखी’, ‘नमामि गंगे राखी’, ‘राष्ट्र रक्षा सूत्र राखी’ और ‘अमृतकाल राखी’ विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही हैं।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि इन राखियों के माध्यम से बहनें केवल रक्षा सूत्र ही नहीं बांध रही हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी अभियान, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी भावनाओं को भी अभिव्यक्त कर रही हैं। विशेष रूप से युवाओं और बच्चों में ‘ब्रह्मोस राखी’, ‘राष्ट्र रक्षा सूत्र राखी’ और ‘विकसित भारत राखी’ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

भरतिया ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाली राखियां भी बाजारों में खूब पसंद की जा रही हैं।

नागपुर की खादी राखी, जयपुर की सांगानेरी कला राखी, पुणे की सीड राखी, असम की चाय पत्ती राखी, कोलकाता की जूट राखी, मुंबई की सिल्क राखी, बिहार की मधुबनी राखी, बंगलुरु की पुष्प राखी तथा अन्य अनेक स्वदेशी राखियां भारतीय हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमिता की पहचान बन रही हैं।

कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देशभर के व्यापारियों और उपभोक्ताओं से अपील की कि वे रक्षाबंधन सहित आगामी सभी त्योहारों पर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और ‘स्वदेशी अपनाओ – भारत बढ़ाओ’ अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं।

देश में भारतीय अर्थव्यवस्था, कुटीर उद्योगों, हस्तशिल्प और लघु उद्यमों को नई ऊर्जा मिल रही है जिससे “ भारत बनाये- दुनिया अपनाएं” का कैट का संकल्प मजबूत हो रहा है।

खंडेलवाल ने कहा की कैट देश के विभिन्न शहरों में विशेष स्वदेशी मेले आयोजित करने जा रहा हैं, जहां महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित राखियों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नागपुर की खादी राखी, जयपुर की सांगानेरी कला राखी, पुणे की सीड (बीज) राखी, कोलकाता की जूट रखी, जनजातीय हस्तकला से बनी बांस राखी,असम की चाय पत्ती राखी, मुंबई की सिल्क राखी, मुंबई कानपुर की मोती (पर्ल) राखी बड़ी संख्या में बाजारों में बिक रही है और छोटे कारीगरों, हस्त कला के लोगों को बड़ा बाज़ार मिल रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही...
राजस्थान 
राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।...
मनोरंजन 
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली। देश के बाजार में रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिसमें ‘विकसित...
कारोबार 
रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

गाले। ऋषभ पंत के तेज अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गाले में खेले जा...
खेल 
पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

उत्तर प्रदेश

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की...
उत्तर प्रदेश 
अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित