राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही डबल इंजन सरकार ग्रीन और क्लीन एनर्जी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ा रही है।

इसी क्रम में जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग 3 हजार 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ 71 पीएम ई-बसों को रवाना किया गया है।

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ये विकास कार्य एवं परियोजनाएं विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।मुख्यमंत्री मंगलवार को एचसीएम रीपा में प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और प्रदूषण मुक्त भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है। चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार, ऑटो इंडस्ट्री के लिए पीएलआई स्कीम और पीएम ई-ड्राइव जैसी पहल से ईवी इकोसिस्टम सुदृढ़ हो रहा हैं। यही कारण है कि वर्ष 2016 के बाद से देश में ईवी की बिक्री लगभग 46 गुना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि परिवहन को सशक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 71 अत्याधुनिक पीएम ई-बसें प्रदेशवासियों को समर्पित की गई है।

इनमें जयपुर एवं भीलवाड़ा की 24 ई-बसों को जयपुर से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर की 47 ई-बसों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई गई। ये बसें आमजन के लिए किफायती, आरामदायक और सुगम परिवहन का माध्यम बनेंगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न शहरों के लिए लगभग 3 हजार 500 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने कुल 71 पीएम ई-बसों का शुभारंभ भी किया, जिनमें जयपुर एवं भीलवाड़ा की 24 ई-बसों का जयपुर से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर की 47 ई-बसों का वर्चुअल शुभारंभ शामिल है।

कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख 32 हजार 421 श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। श्रमिकों को डिजिटल गैस डिटेक्टर एवं फायर रेस्क्यू किट वितरित किए गए।

स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

राज्य सरकार जल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि राजस्थान आने वाले समय में समस्याविहीन और विकसित प्रदेश के रूप में देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा तथा विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और कैलाश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण:-
- आरयूएचएस जयपुर में 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीनें एवं 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन

- आरयूएचएस जयपुर में 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्नातक छात्रावास

- एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टावर के अंतर्गत कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज संस्थान

- चांदपोल के जनाना अस्पताल में 51 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवीन आईपीडी टावर

- झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू विधानसभा के रेहलाना में उप स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित

- राजस्थान पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 300 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला महिला छात्रावास

- अजमेर में लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि से सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण

- प्रदेश के नगरीय निकायों में 109 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 395 पिंक टॉयलेट सहित 506 शौचालय

- 57 निकायों में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्य

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास:-

- नगरीय निकायों में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 625 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 76 विकास कार्य

- अमृत 2.0 योजना के तहत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 465 करोड़ रुपये से अधिक के सीवरेज संबंधी कार्य, 507 किलोमीटर से अधिक की बिछेगी सीवर लाइन, 52 हजार आवासों को सीवर कनेक्शन से लगभग 13 लाख नागरिकों को मिलेगा लाभ

- जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 81 करोड़ रुपये की लागत के सात कार्य, करतापुरा नाले के पास अण्डरब्रिज, अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी जंक्शन पर अण्डरब्रिज, सीकर रोड, महल रोड और न्यू सांगानेर रोड पर यू-टर्न एवं सब-वे निर्माण सहित अन्य कार्य

- टोंक रोड और महल रोड को जोड़ने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये से यातायात विकास कार्य

- द्रव्यवती नदी पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रूफटॉप सोलर

- झोटवाड़ा जयपुर में सैटेलाइट चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास कार्य

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम कैबिनेट के बड़े फैसले, 8 नए सह-जिले और नए विभाग मंजूर

गुवाहाटी। राजधानी दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में आज रात मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट...
राष्ट्रीय 
असम कैबिनेट के बड़े फैसले, 8 नए सह-जिले और नए विभाग मंजूर

राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही...
राजस्थान 
राजस्थान में 3500 करोड़ के विकास कार्य, 71 ई-बसें रवाना

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।...
मनोरंजन 
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली। देश के बाजार में रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिसमें ‘विकसित...
कारोबार 
रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

उत्तर प्रदेश

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की...
उत्तर प्रदेश 
अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित