सपा की सरकार बनने पर लागू होंगी जन कल्याणकारी योजनायें- संजय विद्यार्थी सविता

सपा के नीति, कार्यक्रम को जनता तक ले जाय कार्यकर्ता-महेन्द्रनाथ यादव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में  ‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि  प्रदेश की मौजूदा सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और हर तरफ अव्यवस्था का माहौल है। सपा नेता ने दावा किया कि किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं, जबकि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहा कि सपा सरकार बनने पर पुनः जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।
संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा सरकार पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों को मिलने वाले आरक्षण के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है और उन्हें सरकारी नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हितों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है।
‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत की अध्यक्षता करते हुये विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर सपा प्रमुख  अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जिससे कि वर्तमान सरकार में बन्द हुए जनकल्याणकारी योजनाएं पुनः शुरू हो सके और इसका सीधा लाभ एक बार फिर छात्रों को कन्या विद्याधन, लैपटॉप, साईकिल, छात्रवृति आदि के रूप में मिल सके। इतना हीं नहीं सपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जायेगा। कहा कि सपा के नीति, कार्यक्रम को कार्यकर्ता जनता तक ले जाय ।
पीडीए जन पंचायत को विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, अभिषेक शर्मा, सोनू शर्मा, रामतौल शर्मा, संजय शर्मा, व्यासमणि शर्मा, जे.पी. शर्मा, प्रेमचन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, चन्द्रभान शर्मा,रक्षाराम शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के लगभग दस वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन  जिले में एक भी बड़े उद्योग नहीं लगाए जा सके हैं,ं बेरोजगारी मंहगाई  चरम पर है, सरकार योजनाओं के नाम पर बजट की घोषणा तो करती है, लेकिन वह पैसा जमीन पर दिखाई नहीं देता है। सपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी 2027 में यूपी में सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत से जुट जाय। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
‘संविधान बचाओ’ पीडीए जन पंचायत में मुख्य रूप से मो. स्वाले, राजाराम यादव, मो. सलीम, गीता भारती, रणजीत यादव रिन्टू, रहमान सिद्दीकी, अजय यादव, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, अजीत सिंह, रितेश यादव, जे.पी. नन्द, रामचन्दर शर्मा, चन्द्रभान शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, बब्लू शर्मा, जयराम शर्मा, सुभाष ठाकुर, संदीप शर्मा, पिन्टू शर्मा, राजेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अभिनन्दन शर्मा, पंकज शर्मा, महेश शर्मा, राजू शर्मा, रामनरायन शर्मा, मधुबाला शर्मा, रामानन्द शर्मा, सन्तराम शर्मा, रामनरायन शर्मा, रामसागर शर्मा के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद प्रतापगढ़ में...
अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

  संत कबीर नगर, सोमवार को 12 सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न...
राष्ट्रीय 
नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश

जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

  संत कबीर नगर, सोमवार को 12 सूत्रीय शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
माध्यमिक शिक्षकों ने 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

सीडीओ एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 06 शिकायतों का हुआ निस्तारण

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना  की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 06 शिकायतों का हुआ निस्तारण