सीडीओ एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 06 शिकायतों का हुआ निस्तारण

शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से करें-सीडीओ

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना  की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 95 शिकायतों में से 40 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 35, विकास विभाग से 10, विद्युत विभाग से 06 एवं 04 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सुना गया।
सीडीओ ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने और शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हो। सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय पर और सही तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीडीओ ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए और विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र एवं गरीब व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए। इसके लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सतर्कता बरतें और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं विनम्रता के साथ सुना जाए तथा निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम हुआ लागू नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सिनेमैटोग्राफ लाइसेंस जारी...
राष्ट्रीय 
दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

बीरभूम हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद देंगे पीएम

हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सरकार देगी सहायता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम...
राष्ट्रीय 
बीरभूम हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद देंगे पीएम

मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का आसार, दिल्ली में राहत

मध्य भारत में 18 से 21 अगस्त के दौरान झमाझम बारिश होने के आसार  नई दिल्ली। देश भर में मानसून...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का आसार, दिल्ली में राहत

उत्तर प्रदेश

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मिशन शक्ति के ‘संबल’ के तहत केंद्र से मिली दूसरी किस्त, महिला सहायता तंत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली 

लखनऊ। मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली