न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ

सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया उद्घाटन, 3 राज्यों की 400 बालिका खिलाड़ी लेंगी भाग

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
चैंपियनशिप के लिए कल से ही उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित 3 राज्यों की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी विद्यालय पहुंचना शुरू हो गई थीं। खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
सीबीएसई ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए ऑब्जर्वर के रूप में श्री पुनेश सिंह, एन आई एस ,डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा टेक्निकल डेलीगेट के रूप में श्री सोमेश दुबे, कर्नलस ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी को नियुक्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने कहा कि "हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि सीबीएसई ने हमें ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर दिया। खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं, आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। हमें उम्मीद है कि प्रतापगढ़ की धरती पर बालिकाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।"
विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन कुमार सोनी ने सभी आगंतुक खिलाड़ियों, कोच और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।
उद्घाटन के बाद हुए पहले मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी की हिमांशी पटेल का मुकाबला सी.एम.के.पी, कटिहार, बिहार की ध्रुवी सिंह से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ध्रुवी सिंह विजेता घोषित हुईं।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। चैंपियनशिप अगले 3 दिनों तक चलेगी।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

गोरखपुर।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर होटल रॉयल रेजीडेंसी गोलघर में मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा हुआ ध्वजारोहण संग...
मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची और युवक को कुचला, दोनों की मौत

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

बदायूं। रविवार को  ग्राम बरायमय खेड़ा, बिल्सी रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और माता...
उत्तर प्रदेश 
बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और छात्रों को ठगा : अजय राय

मीरजापुर। जमालपुर क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों...