ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दर्दनाक घटना से सिरसोती गांव में पसरा मातम, परिजनों ने एनटीपीसी से नौकरी व मुआवजे की मांग की

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा गांव में एमजीआर गेट के आगे हुआ। मृतक की पहचान सिरसोती निवासी गोविंद जायसवाल पुत्र दीपक जायसवाल उर्फ राजेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
  बताया गया कि गोविंद जायसवाल शक्तिनगर में कार्यरत थे। मंगलवार देर रात वह सिरसोती स्थित एमजीआर गेट के आगे एनटीपीसी के लिए कोयला परिवहन करने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर भयावह स्थिति बन गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
  मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। गोविंद की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार का कहना है कि गोविंद ही परिवार का प्रमुख सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ एनटीपीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई की।
   हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने एनटीपीसी प्रबंधन से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि परिवार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन को मानवीय आधार पर सहयोग करना चाहिए। गोविंद की मौत से सिरसोती गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद मृतक के घर पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का पहुंचना जारी रहा।

लेखक के बारे में

नवीनतम

जानलेवा ग्रेड आईवी लिवर की चोट से बचाई जान

लखनऊ। एडवांस्ड ट्रॉमा केयर में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर, पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में सड़क दुर्घटना के...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा ग्रेड आईवी लिवर की चोट से बचाई जान

साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : सतीश महाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार काे कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : सतीश महाना

अवकाश-त्योहार में कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना गलत: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा अवकाश, साप्ताहिक अवकाश तथा त्योहारों के दिनों...
उत्तर प्रदेश 
अवकाश-त्योहार में कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना गलत: संघर्ष समिति

लंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का लोकार्पण

अंबेडकरनगर। लंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का सफल लोकार्पण हुआ। जिसमें लंदन, ब्रिटेन के साथ-साथ भारत, बेल्जियम और अमेरिका के...