नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

-पुलिस ने दो सौ अवैध भैंसों को हटवाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र में बीते रविवार को नगर निगम और पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को हमले के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक छह लाेगाें काे गिरफ्तार किया जा चुका है। नगर निगम और पुलिस की तहरीर पर नामजद समेत 12 से अधिक लाेगाें पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आराेपिताें की गिरफ्तारी जारी हैं ।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) कमलेश दीक्षित ने बताया पारा थाना क्षेत्र रिहायशी इलाकों से अवैध तरीके से सरकारी जमीनों, रोड और अन्य जगहों पर भैंसाें काे बांधकर डेयरी संचालित की जा रही थी। शिकायत मिलने पर उन्हें हटाने के लिए 16 अगस्त को नगर निगम की टीम और पुलिस पहुंची थी। इस अवैध धंधें में संलिप्त लोगों ने विराेध करते हुए टीम पर पथराव किया। इस दाैरान नगर निगम टीम के कर्मचारी और पुलिस के एक उपनिरीक्षक विनय पटेल, जो उस वक्त लीड कर रहे थे उन पर चेन से वार किया। इसमें उपनिरीक्षक गंभीर रुप से घायल हो गये थे। उनकी गला दबाने की कोशिश की गई। इसका वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ है।

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और नगर निगम की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना में कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस प्रकरण में आज सयुंक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग दो सौ भैंसों को, जो अवैध ढंग से रखी गई थी, उनको वहां से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया। दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसमें आज चार आरोपित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साेमवार काे जिन दाे लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया था उनकी पहचान गादियाना निवासी अब्बास की पुत्रियां खुशबून और आफरीन के रुप में हुई थी। दाेनाें को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था। आज चार आरोपितों काे गिरफ्तार किया गया है। उन्हाेंने बताया कि पशु कल्याण अधिकारी की ओर से भी तहरीर दी गई थी, जिसमें अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू , जिशान, नफिश समेत कई लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले महापाैर सुषमा खर्कवाल का कहना है कि बीते रविवार काे जिस तरह से कुछ लाेगाें ने नगर निगम और पुलिस टीम पर पथराव किया और दाराेगा काे जान से मारने का प्रयास किया गया, यह बहुत गलत था। पुलिस और नगर निगम टीम अपना काम कर रही है, अवैध कब्जा करने वालों को हटाते हुए इलाका पूरा साफ कर देंगे। इन हमलावराें काे आज जवाब दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एमपी हादसे में यूपी के आठ मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

भिंड सड़क हादसे में यूपी के लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 मजदूर घायल लखीमपुर...
उत्तर प्रदेश 
एमपी हादसे में यूपी के आठ मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

गायों को बचाने के दौरान पिकअप की डंपर से हुई टक्कर
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

शहीद पथ पर डीआईजी की कार में पीछे से टक्कर मारी

लखनऊ। मंगलवार शहीद पथ पर डीआईजी  हेमराज मीणा की कार हादसे का शिकार हो गई। हुसड़िया चौराहे के पास पीछे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डीआईजी की कार में पीछे से टक्कर मारी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों...