उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुलाई माह में आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
उक्त उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक को ₹1,500/- तथा आरक्षी/कांस्टेबल को ₹1,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
*सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण*
*आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं थानों पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया—*
• नि0 विरेन्द्र कुमार यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना कोतवाली खलीलाबाद
• का0 राजेश कुमार सिंह – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, खलीलाबाद
• का0 मनीष कुमार मिश्रा – थाना कोतवाली खलीलाबाद
• म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय – थाना कोतवाली खलीलाबाद
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयशंकर द्विवेदी – आईजीआरएस प्रभारी, थाना दुधारा
• का0 दीपक विश्वकर्मा – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, धनघटा
• उपनिरीक्षक श्री विनोद यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना धनघटा
• म0का0 ललिता देवी – थाना धनघटा
• का0 सूरज पासवान – क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मेंहदावल
• का0 संदीप यादव – थाना दुधारा
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार – आईजीआरएस प्रभारी, थाना महुली
• का0 विनोद कुमार प्रसाद – थाना महुली
• का0 मुकेश चौरसिया – थाना महुली
• उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र – आईजीआरएस प्रभारी, थाना बखिरा
• का0 प्रवीण कुमार यादव – थाना बखिरा
• म0का0 कुमकुम मिश्रा – थाना बखिरा
• उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव – आईजीआरएस प्रभारी, थाना बेलहरकला
• म0का0 कोमल देवी – थाना बेलहरकला
• का0 शैलेष यादव – थाना बेलहरकला
• का0 अजय मौर्या – महिला थाना
• उपनिरीक्षक संदीप राय – आईजीआरएस प्रभारी, थाना धर्मसिंहवा
• म0का0 शिवांगी शुक्ला – थाना धर्मसिंहवा
• म0का0 नेहा सिंह – थाना धर्मसिंहवा
• उपनिरीक्षक रमेश यादव – आईजीआरएस प्रभारी, साइबर क्राइम थाना
• कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिकी सिंह – साइबर क्राइम थाना
• म0हे0का0 अमृता सिंह – साइबर क्राइम थाना
• का0 चन्द्रवेद कन्नौजिया – अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि “जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का पूर्ण समाधान करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। भविष्य में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।”
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद को प्राप्त यह उपलब्धि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर पर्यवेक्षण तथा जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग का परिणाम है। जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट कार्य जारी रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
