रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

जहरखुरानी और पथराव की घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर-बैनर से यात्रियों को किया जाएगा जागरूक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंगलवार काे पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी. की उपस्थिति में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जहरखुरानी जैसी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए वृहद जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक रेल यात्रियों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया जा सके और जनसहयोग के माध्यम से रेल अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद ये खबर भी पढ़े : रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली ट्रेनों, जीआरपी के समस्त थानों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसरों में बैनर, पोस्टर एवं स्टिकर के माध्यम से यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के लिए सावधानियों एवं सतर्कता के संबंध में जागरूक किया जाएगा। यात्रियों को संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ अथवा पेय पदार्थ का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पथराव एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी यात्रियों एवं आमजन को जागरूक किया जाएगा। यात्रियों को रेल पटरियों पर किसी भी प्रकार की वस्तु रखे जाने, पत्थरबाजी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी पुलिस एवं रेल प्रशासन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिसरों एवं ट्रेनों में निरंतर चेकिंग, गश्त एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस वृहद अभियान के माध्यम से सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेल अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे) रोहित मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर डीजी (रेलवे) अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जेन जी की हुंकार से सकते में सियासी दल 

आइसा का  9 सितम्बर से आंदोलन का ऐलान, आजमगढ़ एवं लखनऊ में प्रदर्शन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेन जी की हुंकार से सकते में सियासी दल 

नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल

- गांवों में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशिक्षित महिलाओं को सक्रिय करने पर जोर
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आज की परमार्थ गंगा आरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर की समर्पित ऋषिकेश। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के...
उत्तराखंड 