रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

सात साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला, 13 गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर 14 आरोपी दोषी, दो को किया बरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए सपा नेता आरपी यादव,व्यवसायी सुरेश यादव समेत 14 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में दो आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया गया।सज़ा सुनाने के दौरान न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने मंगलवार को चर्चित डी फार्मा छात्र आदित्य सिंह हत्याकांड में अहम फैसला सुनाया।गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, अभिषेक सिंह और आरके यादव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर उन्हें बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 13 गवाहों को अदालत में पेश किया। आजीवन कारावास की सजा पाने वालाें में वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रहे आरपी यादव व शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी व सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव प्रमुख हैं।

संसद सत्र में  पीएम व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : संसद सत्र में पीएम व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- प्रमोद तिवारी

उल्लेखनीय है कि आठ वर्ष पूर्व अप्रैल 2019 में सोमू ढाबा पर खाने को लेकर हुए विवाद के बाद डी फार्मा के छात्र आदित्य सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने का भी प्रयास किया था। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। प्रशासन ने भी कार्यवाही करते हुए आरोपितों के अवैध रूप से बने ढाबे को ध्वस्त कर दिया था।

फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत परिसर में काफ़ी गहमागहमी रही। पूरे परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। न्यायालय का निर्णय सुनते ही मृतक आदित्य की बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े। करीब आठ वर्षों तक न्याय की लड़ाई लड़ने के बाद परिवार ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 