संसद सत्र में पीएम व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने सीएलपी नेता आराधना मिश्रा के साथ मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार की किया घेराबंदी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संसद सत्र में राष्ट्रगान को छोड़कर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सदन में नहीं आ सके। उन्होने कहा कि संविधान के अनुच्छेद पचहत्तर में मंत्रि परिषद की सामूहिक जिम्मेदारी का प्राविधान है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार जनता तथा राष्ट्र से जुड़े मुददो पर संसद तक में जिम्मेदार नही हुई। उन्होने भाजपा वंदेमातरम् को लेकर सोनिया गांधी पर घटिया तथा स्तरहीन और ओछा आरोप मढ़ने से बाज आये। उन्होने कहा कि असलियत यह है कि जंतर मंतर पर पेपरलीक को लेकर वह युवाओं पर पैलेटगन और लाठीचार्ज पर घिर गयी।

वहीं उन्होने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर भी भाजपा के पास आस्था के साथ विश्वासघात का जबाब नही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे में जब भाजपा चारों तरफ से घिरी हुई है वह राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रध्वज पर भी राजनीति करने की हिमाकत पर अमादा दिखने लगी है। सोमवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ लालगंज पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता में पीएम मोदी पर राष्ट्रीय मुददों पर जबाबदेही से कतराने को लेकर तीखे हमले किये। उन्होने कहा कि देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी किया करते हैं। उन्होने वंदेमातरम को लेकर भाजपा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि जब कांग्रेस 1942 में वंदेमातरम् का गीत गाकर अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा रही थी तब इसी भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस ने अंग्रेजों को उनके समर्थन के बाबत चिट्ठी लिखी थी। उन्होने कहा कि स्वाधीनता दिवस के ठीक पहले तेरह अगस्त को राज्यसभा का सत्रावसान हुआ था। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सदन में सोनिया गांधी के बगल उनकी सीट है। उन्होने कहा कि सत्रावसान के समय सोनिया गांधी ने वंदेमातरम् को पूरा सम्मान दिया था। सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी दावा जताया है कि उप राष्ट्रपति के साथ सत्रावसान के बाद शिष्टाचार भेंट के समय स्वयं सोनिया गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू की वंदेमातरम को लेकर सराहना की थी। सांसद प्रमोद तिवारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शर्म तो भाजपा को आना चाहिए कि सोनिया गांधी उनके मंत्री की प्रशंसा कर रही है, और भाजपा ओछे आरोप लगा रही है।

आलू भंडारण पर 100 रु कुंतल की छूट ये खबर भी पढ़े : आलू भंडारण पर 100 रु कुंतल की छूट

स्वाधीनता दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सहभागिता को लेकर सवाल के जबाब में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पिछले स्वाधीनता दिवस समारोह में मोदी सरकार कुंठित राजनैतिक सोच के चलते विपक्ष के नेताओं के प्रोटोकॉल और मर्यादा तक का ख्याल नहीं रख सकी थी। वार्ता के दौरान कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं तथा महिलाओं व किसानों के हितों तथा अधिकारों को लेकर असफलता के तीखे आरोप लगाए। सीएलपी नेता मोना ने कहा कि यूपी विधानसभा का सत्र विधायी परम्परा के विपरीत सरकार की हठधर्मिता की भेंट चढ़ गया। उन्होने कहा कि ऐसे में विपक्ष के जनहित तथा असल मुददों के सवालों से सरकार जबाब देने की जगह पीछे हट गयी।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की...
उत्तर प्रदेश 
अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...