घाघरा में डूबे अधेड़ का तीसरे दिन मिला शव, परिजनों में हाहाकार

तेज बहाव में भैंस ने लगाई थी डुबकी, पूंछ छूटते ही गहरे पानी में डूबा बुजुर्ग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता

(जरवलरोड) बहराइच। थाना जरवल रोड क्षेत्र के धनराजपुर बाबा कुटिया गांव में रविवार को घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में डूबे 60 वर्षीय अधेड़ धनीराम यादव का शव मंगलवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मुहम्मदपुर खुर्द-धनराजपुर के सामने लिंक नदी के छोर पर घाघरा के नाले के किनारे शव पानी में उतराता हुआ मिला है। 

शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव पुत्र भरोसे रविवार को रोज की तरह भैंस लेकर बांध के निकट घाघरा नदी के नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव के बीच भैंस ने अचानक पानी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। 

बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल ये खबर भी पढ़े : बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

भैंस की पूंछ से पकड़ छूट जाने के कारण धनीराम गहरे पानी में डूब गए थे। तभी से पुलिस, गोताखोरों और राज्य आपदा प्रबंधन बल के जवान मोटरबोट की मदद से उनकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार को तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर घाघरा के नाले के किनारे पानी में शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे और शव बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

24 घंटे क्षेत्र पर नजर रखें ग्राम पंचायत अधिकारी 

लखनऊ। बारिश में  हो रहे नुकसान को देख उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
24 घंटे क्षेत्र पर नजर रखें ग्राम पंचायत अधिकारी 

डिजिटल व्यवस्था धड़ाम: सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री का काम ठप

शाम 4:35 बजे शुरू हुआ सर्वर, 15 मिनट बाद फिर हुआ ठप देर शाम तक रुकी-रुकी चली रजिस्ट्री, भारी अव्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल व्यवस्था धड़ाम: सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री का काम ठप

पहले सोमवार को ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ होगा संवाद 

लखनऊ। कौशल समाधान दिवस पर  मंगलवार को ट्रेनिंग पार्टनर्स की समस्याओं को विभगीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सुना और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहले सोमवार को ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ होगा संवाद 

बैंक मैनेजर-वेंडर की मिलीभगत का आरोप, बिना इंस्टॉलेशन जारी की किस्त

पीएम सूर्य घर योजना में उपभोक्ता ने उठाए सवाल , न सोलर लगा, न पैसा लौटा , फिर किस्त क्यों...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मैनेजर-वेंडर की मिलीभगत का आरोप, बिना इंस्टॉलेशन जारी की किस्त

महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव 

लखनऊ। मयूर रेसिडेंसी विस्तार महिला ग्रुप की ओर से हरियाली तीज के पावन पर्व पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव 

उत्तर प्रदेश

हरियाली उत्सव सीजन फाइव 

-रिमझिम बरसात के बीच दिलचस्प प्रतिस्पर्धाएं बनी आकर्षण का केन्द्र