भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

धान रोपाई का काम खत्म कर लखीमपुर लौट रहे थे मजदूर, 22 घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गायों को बचाने के दौरान पिकअप की डंपर से हुई टक्कर

लखीमपुर खीरी। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 मजदूर घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास हुआ। हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश के मृतक मजदूरों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाइवे पर बैठी गायाें को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरी पिकअप के चालक ने वाहन काे मोड़ा। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।

दारोगा की पिटाई का वीडियो वायरल,टीम के साथ पहुंची महापौर ने पकड़वाई 197 भैंसे  ये खबर भी पढ़े : दारोगा की पिटाई का वीडियो वायरल,टीम के साथ पहुंची महापौर ने पकड़वाई 197 भैंसे 

लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि जिले से मध्य प्रदेश धान रोपाई करने गए मजदूर काम खत्म होने के बाद वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन भिंड जिले के छीमका गांव के पास हाईवे पर पहुंचा, सड़क हादसे का शिकार हो गया।

उन्होंने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिल पाई है उसके अनुसार घायलों में हंसराय पुत्र रामकिशन, सोमपाल पुत्र कंचन निवासी ग्राम बेला तुरसिया, अखिलेश पुत्र गेंदालाल निवासी पसगवां, विकास पुत्र सुरेश निवासी पसगवां, रंजीत पुत्र गुड्डू निवासी किशनपुर अजीत, थाना पसगवां, अक्षय कुमार पुत्र मुकेश, करन सिंह पुत्र रामसर निवासी लखीमपुर खीरी, पिंकू पुत्र सुखदेव, रामदास पुत्र बद्री निवासी पसगवां, अनूप पुत्र रामस्वरूप निवासी रामपुर पतिहार, देवेन्द्र पुत्र शेर सिंह निवासी बेला तुरसिया, नंदलाल पुत्र छल बिहारी निवासी पसगवां, आकाश पुत्र रामसागर निवासी बेला तुरसिया, पवन पुत्र दिनेश जाटव, रमाकांत पुत्र कंचन लाल निवासी लखीमपुर खीरी, अनिल पुत्र लेखराम शामिल हैं। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

मृतकों की पहचान उपदेश पुत्र मोहन, अमर सिंह पुत्र वंशीधर, सुखदेव पुत्र कंचन, रजनीश पुत्र कंचनलाल पासी (सभी निवासी बेला परसिया, लखीमपुर खीरी), गुड्डू पुत्र प्रहलाद पासी निवासी किशनपुर अजीत, लखीमपुरखीरी तथा सुभाष पुत्र कमलेश निवासी मोहम्मदी, लखीमपुरखीरी के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लखीमपुर खीरी के मजदूरों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के भिंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में जान गंवाने वाले उप्र के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने के लिए निर्देशित किया है। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

लविवि में सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। मंगलवार लविवि में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर छात्र कैंपस के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लविवि में सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन

दातागंज में नशे के खिलाफ दिलाई शपथ, बालिका सुरक्षा पर हुई गोष्ठी

   बदायूं। नगर पालिका दातागंज में नगर पालिका अध्यक्ष नैना गुप्ता की अध्यक्षता में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
दातागंज में नशे के खिलाफ दिलाई शपथ, बालिका सुरक्षा पर हुई गोष्ठी

विवादित परीक्षाओं का रद्द होना आंदोलन की जीत: देवेंद्र नाथ महतो

रांची। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और टीडीपीएल एजेंसी की ओर से आयोजित विवादित परीक्षाओं को रद्द किए जाने के...
झारखंड 