हाइवे पर ट्रक चालकों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

ट्रकों में सो रहे चालकों को बनाते थे निशाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने 12 चोरी के मोबाइल, तमंचा और कारतूस किए बरामद

कानपुर। कानपुर नगर में हाइवे किनारे खड़े ट्रकों में आराम कर रहे चालकों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का महाराजपुर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एडीसीपी (पूर्वी) शिवा सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित हाइवे किनारे खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों को निशाना बनाते थे। मौका पाकर उनके मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लेते थे। पकड़े गए आरोपितों में कुछ के खिलाफ पहले से लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर अधिनियम और आयुध अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।

बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल ये खबर भी पढ़े : बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

आगे उन्होंने बताया कि पुलिस टीम कुलगांव अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हाइवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चार बदमाश रामादेवी से महाराजपुर की ओर आ रहे हैं। वह चोरी के मोबाइल काे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सर्विस रोड से होते हुए केआईटी कॉलेज के सामने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान अभिषेक सैनी उर्फ कद्दू निवासी नर्वल, आदित्य यादव उर्फ रफ्तार निवासी चकेरी, राघवेंद्र यादव उर्फ राघव उर्फ कल्लू निवासी चकेरी और बाबू सिंह निवासी चकेरी के रूप में की है।

अभिषेक सैनी के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ फतेहपुर और कानपुर में लूट, गैंगस्टर अधिनियम और आयुध अधिनियम समेत करीब छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आदित्य यादव उर्फ रफ्तार के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ जाजमऊ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। राघवेंद्र यादव उर्फ राघव उर्फ कल्लू के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल मिले। वहीं बाबू सिंह से दो मोबाइल बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे हाइवे किनारे ट्रक खड़े कर आराम करने वाले चालकों को निशाना बनाते थे। चालक के सो जाने पर मौका पाकर मोबाइल और नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए मोबाइल को बाद में कम कीमत पर दूसरे लोगों को बेच देते थे।

महाराजपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के आगे कूदा, इंजन में फंसा रहा शव

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के आगे कूदा, इंजन में फंसा रहा शव

कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

62,252 मीट्रिक टन कचरा का निस्तारण कर 22 एकड़ जमीन को बनाई शहरी भूमि नई दिल्ली। कर्नाटक के रायचूर शहर...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक ने पेश की हरियाली की मिसाल, कचरे के पहाड़ को बनाया हरा-भरा

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर-बैनर से यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुरू किया जागरूकता अभियान

36.8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

उन्नाव। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग...