यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूर्वांचल में सबसे ज्यादा बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में बहुत भारी बारिश का जताया अनुमान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दक्षिण-पूर्वी जिलों में 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश संभव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज (बुधवार) मानसून काफी सक्रिय है और तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी ज़िलों में कहीं-कहीं 21 सेंटीमीटर से ज़्यादा बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी भारत में फैले कई ऊपरी-हवा वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ मिल रहा है। इससे तेज बारिश के लिए बना सिस्टम अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर कमज़ोर पड़कर एक कम दबाव वाला क्षेत्र में बदल जाएगा।

किसानों की समस्याओं पर डीएम  का फोकस, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : किसानों की समस्याओं पर डीएम का फोकस, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी झारखंड तथा उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर स्थित अवदाब पिछले छह घंटों के दौरान 18 किमी. प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और आज दक्षिण-पश्चिमी बिहार एवं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर, 24.3°N अक्षांश एवं 83.9°E देशांतर के पास केंद्रित था। यह वाराणसी से 170 किमी. दक्षिण-पूर्व तथा सीधी (मध्य प्रदेश) से 210 किमी. पूर्व में स्थित था। बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का असर

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में अगले एक सप्ताह तक पूरी तरह सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। मध्य यूपी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले छह-सात दिन बादल जमकर बरसेंगे।

लखनऊ में तापमान में आई गिरावट

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो यहां पिछले तीन-चार दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से जन जीवन प्रभावित है। निचले इलाकों में जल भराव की समस्या है। बारिश के कारण लखनऊ में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार काे तापमान में मामूली उतार चढ़ाव आ सकता है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क या तालाब? बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दी धान की रोपाई

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर स्थित बघाडू लैम्पस के पास लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्)...