अंतरजनपदीय शातिर ई रिक्शा बैटरी चोर गिरफ्तार
बस्ती - थाना कोतवाली पुलिस व एन्टी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-357/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 284 /26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त राजू कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप निवासी धोबिन पुरवा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच उम्र करीब 42 वर्ष को समय करीब 03.20 AM बजे गन्दा नाला पुल हरदिया चौराहा वाल्टरगंज रोड से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्तों शुभम यादव उर्फ़ संतबक्स पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा,हरिचरण पुत्र राघवराम निवासी मदरही सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा,विकास यादव पुत्र रामनेवाज यादव निवासी अयली परसौली घोरहनपुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 MV ACT सीज किया गया ।
अभियुक्त द्वारा बताया गया मैं इ-रिक्शा व अन्य गाडियों की सर्विस व बनाने का काम करता हूं। दिखाने के लिए ई- रिक्शा की बैटरी खरीदता व बेचता हूं। उसके हम सभी लोग जो भी इ-रिक्शा की बैटरी चोरी करते है। उसको मैं अपनी दुकान पर रख लेता हूँ और ई- रिक्शा वालों को गुमराह कर कुछ सस्ते दामो पर बेच देता हूँ| घटना में प्रयुक्त डिजायर कार संतबक्श पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा के नाम से होना अंकित है| रखे हुए न0 प्लेट के बारे में पूछा गया तो बताया की ये न0 प्लेट इसी गाडी का है, जब हम लोग रात्रि में चोरी करने निकलते है तो न0 प्लेट खोल कर गाडी में रख लेते है | साहब सब्बल, पिलास रिन्च, ताला तोड़ने बैटरी खोलने में प्रयोग करते है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
