निघासन की नया पुरैना और पुराना पुरैना गांव में पहुंचा पानी,राहत में जुटा प्रशासन

ट्रैक्टर से गांव पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों को बांटे लंच पैकेट; राजस्व टीम कर रही कैंप, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,19 अगस्त(तरुणमित्र)। तहसील निघासन क्षेत्र में नदी किनारे बसे गांवों में पानी का असर दिखाई देने लगा है। विकासखंड निघासन की ग्राम पंचायत लुधौरी के मजरा नया पुरैना और पुराना पुरैना को जाने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर पानी घरों तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय से आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके, इसके लिए राजस्व विभाग की टीम गांव में कैंप कर लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।
 
ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव पहुंचे एसडीएम
 
ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए उप जिलाधिकारी निघासन यदुवीर सिंह स्वयं तहसीलदार निघासन देवेंद्र मणि त्रिपाठी,नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार एवं क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर नया पुरैना और पुराना पुरैना पहुंचे। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के बावजूद एसडीएम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
 
एसडीएम ने राजस्व टीम को निर्देश दिए कि जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। प्रभावित परिवारों की जरूरतों का आकलन करते हुए उन्हें आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
 
स्वास्थ्य टीम भी गांव में सक्रिय
 
जलभराव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी सक्रिय किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। लोगों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क या तालाब? बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दी धान की रोपाई

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर स्थित बघाडू लैम्पस के पास लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्)...