अवध बस अड्डे के पास हाईटेक स्लीपर बसों का अवैध संचालन

रात्रि 11 बजे से अयोध्या हाईवे के सर्विस लेन पर डग्गामार वाहनों का खेल शुरू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पॉलीटेक्निक से चिनहट के बीच नेटवर्क, बीच में कई जगह यातायात बूथ
  • देर रात को नहीं दिखता इस रूट पर लखनऊ परिवहन प्रवर्तन का दस्ता
  • विगत दिनों इसी रूट पर दो यातायात सिपाही अवैध वसूली के चलते नप गये थे

लखनऊ। यदि आपको नई दिल्ली, जयपुर, देहरादून अचानक जाना पड़े और ऐसे में रेल रिजर्वेशन नहीं मिले तो फिर आप क्या करेंगे जबकि आपका हर हाल में जाना जरूरी है...परेशान मत होइये, भले ही यूपी रोडवेज की सरकारी या फिर अनुबंधित बसें आपको आपके समय के हिसाब से न मिलें, लेकिन आपको लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अवध कमता बस अड्डे से चंद कदम दूर पंप के पास सर्विस लेन पर हाईटेक स्लीपर एंड इंटरसिटी बस खड़ी मिलेगी। 

अवध बस स्टेशन के बाहर से आपको बकायदा आॅटो वाला वहां तक पहुंचाया जायेगा और फिर आप जो भी उनका तय किराया हो अदा करिये और फिर अपनी परिवहन यात्रा करिये। हां, इतना जरूर है चूंकि ये प्राइवेट बसें दिखने में तो हाईटेक रहती हैं, मगर बीच रास्ते यदि दुर्भाग्यवश इनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो फिर न तो उसकी कोई जवाबदेही बनेगी और न ही जिम्मेदारी। जबकि सरकारी या उससे अनुबंधित बसों में आपने टिकट लिया तो आपके तय गंतव्य तक पूरी जिम्मेदारी सरकारी सिस्टम की होती है। 

संभावित बाढ़ क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : संभावित बाढ़ क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण

तरूणमित्र टीम ने ऐसे ही देर रात अयोध्या हाईवे रूट का रियल्टी चेक किया तो यह तस्वीर सामने आयी। ऐसे में परिवहन विभाग मुख्यालय स्तर से जो प्रवर्तन दल बीते कई दिनों से ऐसे अवैध संचालनों के मद्देनजर जो बड़े ही रोचक नामों से तमाम प्रकार के मिशन अभियान चला रहा है, उसका जमीनी असर तो यहां राजधानी मुख्यालय से सीधे तौर पर जुड़े इस प्रमुख हाईवे रूट पर ही देखने को नहीं मिल रही। 

जबकि उपरोक्त प्राइवेट स्लीपर बसों को कैरेज परमिट एलॉट होता है, जिसके तहत वो एक प्वाइंट से दूरे प्वाइंट तक ही यात्री उठा सकती हैं, मगर यहां तो परमिट कुछ का और काम कुछ और...इससे एक ओर जहां डग्गामार बसों का बढ़ावा मिलता है तो वहीं सरकारी सिस्टम से जुड़ी बसों की रोजाना आय पर इसका सीध असर पड़ता है।

अवध बस स्टेशन के सामने गड्ढों का क्या रहस्य...!

3333
अवध बस स्टेशन के प्रवेश गेट के ठीक सामने जो सर्विस लेन की सड़क है, उस पर गड्ढे ही गड्ढे ही हैं। अब तो आसपास के फुटपाथी दुकानदार भी यह कहने लगे हैं कि आखिर लंबे समय से इन गड्ढों को क्या नहीं सुधारा जा रहा है, इसके पीछे क्या खेल या रहस्य है। उनके अनुसार अब तक इस पर आवागमन में कई सारे सड़क हादसे हो चुके हैं, मगर अभी तक जिम्मेदार संस्था ने इसका संज्ञान तक नहीं लिया। ऐसे में यूपी रोडवेज की बसों को अंदर बाहर आने जाने में काफी समय लगता है, और यात्रियों को भी निकलने में काफी दिक्कत होती है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...