राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अफसरों की बैठक
बदायूं। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राज वीर सिंह एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा की।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने विभागों से ऐसे अधिक से अधिक वाद एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरण चिन्हित किए जाएं, जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर संभव हो। साथ ही जनसामान्य को लोक अदालत के बारे में जागरूक करने और संबंधित पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर उन्हें त्वरित एवं आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित करने को कहा गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को जनपद बदायूं में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
