पीआरवी पर हमले के मामले में नौ नामजद, दो गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

'नशे में धुत हमलावरों ने पीआरवी को बनाया निशाना, पुलिस ने कसी नकेल'

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शोभित शुक्ला

मितौली-खीरी,20 अगस्त(तरुणमित्र)। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव में एक कार्यक्रम में ड्यूटी पर पहुंची पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
 
जानकारी के अनुसार, अनिरुद्धपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीआरवी टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने पीआरवी टीम पर हमला कर दिया। घटना में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
 
पीआरवी कर्मियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
 
इंस्पेक्टर मैगलगंज संजीव सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद

ग्रीन एनर्जी उत्पादन क्षमता विकसित करना जरूरी :संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही विद्युत मांग और देश के...
उत्तर प्रदेश 
ग्रीन एनर्जी उत्पादन क्षमता विकसित करना जरूरी :संघर्ष समिति

चढ़ावा चोरी पर जन संवाद करेगी कांग्रेस 

लखनऊ। कांग्रेस कमेटी के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने गुरुवार को यहां कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चढ़ावा चोरी पर जन संवाद करेगी कांग्रेस 

तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

-एआरटीओ प्रवर्तन,एसीपी गाजीपुर और यातायात चलाएंगे अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील

लखनऊ । एनसीसी की 63वीं बटालियन ने जिला क्षय रोग केंद्र के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह...