प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत किट

प्रभावित ग्रामों का ट्रैक्टर से किया भ्रमण 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता

बहराइच। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने मिहींपुरवा क्षेत्र के गुलरहिया गांव में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व बलहा विधायक सरोज सोनकर के साथ 75 बाढ़ प्रभावित महिला एवं पुरुषों को राहत किट वितरित की तथा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना।

राहत वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। यदि जलस्तर में पुनः वृद्धि होती है तो प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

WhatsApp Image 2026-08-20 at 18.37.20

राहत वितरण के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ट्रैक्टर से बाढ़ के पानी से घिरे गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जलभराव एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि मिहींपुरवा क्षेत्र के छः मजरों के बारह पुरवे बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। हालांकि वर्तमान में जलस्तर घटने से बाढ़ का पानी गांवों से निकलना शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। वहीं खेतों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, विधायक बलहा प्रतिनिधि आलोक जिंदल, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, मण्डल अध्यक्ष संजय मौर्या, भूरे प्रसाद मौर्य, प्रधान प्रीतम निषाद व राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जायसवाल मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

-एआरटीओ प्रवर्तन,एसीपी गाजीपुर और यातायात चलाएंगे अभियान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील

लखनऊ । एनसीसी की 63वीं बटालियन ने जिला क्षय रोग केंद्र के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह...
उत्तर प्रदेश 
टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील

सुरक्षित समाज व विकसित राष्ट्र की नींव हैं, सशक्त युवा-अनन्या साह

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में गुरुवार को सर्वोदय बालिका विद्यालय चकदही, संतकबीरनगर में जिला विधिक...
उत्तर प्रदेश 
सुरक्षित समाज व विकसित राष्ट्र की नींव हैं, सशक्त युवा-अनन्या साह

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों से अभ्यर्थियों का आंदोलन 29 से

लखनऊ। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों के कथित गलत अनुपालन के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर हुए...
उत्तर प्रदेश 
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों से अभ्यर्थियों का आंदोलन 29 से

औद्योगिक विकास में एमएसएमई की भूमिका अहम: प्रांजल यादव

लखनऊ।  सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों  को सरकारी खरीद और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को...