सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री योगी ने दिया नया मंत्र- बड़ा सोचो, यूपी जैसा सोचो

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटन

जापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला अतिथिः मुख्यमंत्री
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोमतीनगर के विभूति खंड में फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर होटल ताज पैलेस का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात उन्होंने होटल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था भी देखी और इसे लखनऊ की उपलब्धि बताई। इसके पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘थिंक बिग, थिंक लाइक यूपी’ (बड़ा सोचो, यूपी जैसा सोचो) का मंत्र दिया।

साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ये खबर भी पढ़े : साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने होटल ताज पैलेस के एमडी को बधाई दी और कहा कि यह होटल इस टैगलाइन के साथ खुद को जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन समेत कई शहर ऐसे होटल की मांग कर रहे हैं, आशा है कि इसमें वृद्धि होगी।

उत्तर प्रदेश में बसती है भारत की आत्मा
सीएम योगी ने कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है। उस आत्मा को नकारने का प्रयास किया गया, जिससे पहचान का संकट आया।

यूपी के पास लंबी श्रृंखला है, जिसने भारत की इस आत्मा को पहचान दी। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली/महापरिनिर्वाण स्थली/ज्ञान स्थली, सर्वाधिक जैन तीर्थंकर इस धरती पर पैदा हुए।

दुनिया की सबसे पवित्र नदियों में मां गंगा, यमुना, सरयू उत्तर प्रदेश में है। गंगा-यमुना यूपी में सबसे अधिक दूरी तय करती हैं। इतना कुछ होने के बावजूद जब हम लोगों ने खुद को ही विस्मृत कर दिया तो पहचान का संकट आया था।

‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया है’ यूपी की धरा
सीएम ने कहा कि हम लोगों ने साढ़े नौ वर्ष में इस आत्मा को पहचाना और साबित किया कि यूपी अनलिमिटेड पोंटेशियल का स्टेट है। यूपी की धरा ‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2017 में हमारी सरकार बनी थी तो पर्यटन क्षेत्र में हम देश में तीसरे स्थान पर थे, लेकिन 2025 में 156 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश के काशी, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या आदि तीर्थस्थलों पर आए।

10 वर्ष पहले यूपी के बारे में धारणा बहुत अच्छी नहीं थी। ताज पैलेस जैसे होटल बनना सपना था लेकिन 2017 के पहले जैसी स्थिति के बावजूद ताजमहल होटल अब तक बना हुआ है तो यह इस धऱती का प्रभाव है।

दुनिया का कोई देश व भारत का कोई राज्य अब यूपी के मुकाबले नहीं आता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विकास करना है तो विरासत को विस्मृत न करो। विकास व विरासत के बीच में बेहतरीन समन्वय होना चाहिए। हमने इसे आपस में जोड़कर यूपी को पर्यटन के बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।

दुनिया का कोई देश व भारत का कोई राज्य भी अब यूपी के मुकाबले नहीं आता है। यूपी सब पर भारी है। उन्होंने कहा कि एक जिला- एक उत्पाद के बाद एक जिला-एक व्यंजन को पहचान दिलाई जा रही है।

लखनऊ तीसरा शहर, जहां ताजमहल और ताज पैलेस दोनों होटल
सीएम ने कहा कि ताज ग्रुप की लंबी श्रृंखला है। 1903 में ताज ग्रुप का पहला होटल मुंबई में बना। वहां ताजमहल व ताज पैलेस के नाम पर दो होटल बने। इसके उपरांत दिल्ली में बने।

लखनऊ तीसरा शहर है, जहां ताजमहल और ताज पैलेस दोनों है। लखनऊ अपनी विरासत, सांस्कृतिक परंपरा के लिए जाना जाता है। यूनेस्को ने लखनऊ को विशेष रूप से महत्व दिया है।

सीएम ने ताज पैलेस की खूबियों से भी कराया अवगत
सीएम योगी ने कहा कि जब हम लोगों ने यूपी की पहचान को बढ़ाने का कार्य प्रारंभ किया तो यह माना कि यहां की संभावनाओं को एक्सप्लोर करने का समय है।

इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा का माहौल और आमजन के मन में खुद को कार्यों से जोड़ने के लिए भाव भी चाहिए। यूपी में अब यह परिवर्तन दिख रहा है। टाटा ग्रुप के होटल चेन की लंबी श्रृंखला देश व यूपी में खड़ी हुई है और यह आज की आवश्यकता भी है।

सीएम ने कहा कि ताज पैलेस को बेहतरीन स्वरूप देने का कार्य हुआ है। यूपी के अंदर टूरिज्म पॉलिसी के अंदर जो प्रावधान तय किए थे, उसमें यहां बेहतरीन सुविधाएं भी दी गई हैं। होटल में 181 रूम व शूट्स के साथ ही यहां भव्य प्रेसिडेंसियल शूट भी है। 10,000 वर्गफुट का पिलरलेस बैंक्वेट हॉल भी है।

जापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला अतिथि
सीएम ने कहा कि कल व आज दिल्ली में यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट का आयोजन किया गया।

सीएम ने टेक्नोलॉजी, रिसर्च में जापान की उपलब्धि को भी चिह्नित किया और कहा कि भारत में पहली बार कोई राज्य 200 से अधिक फॉरेन इन्वेस्टर्स, इंड्स्ट्री लीडर व इंड्स्ट्री सीईओज को एक साथ बुलाने में सफल हुआ है।

उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी, सेमीकंड्क्टर, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक, ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न क्षेत्रों में यूपी में निवेश को लेकर उत्सुकता दिखाई है। सीएम ने कहा कि जापान से आया प्रतिनिधि मंडल इस होटल का सबसे पहला अतिथि होगा।

600 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोग पाएंगे रोजगार
सीएम ने कहा कि ऐसे स्थलों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, समारोह, मांगलिक, सार्वजनिक कार्यक्रमों को करने में बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में राज्य में नया ईकोसिस्टम खड़ा करता है। सीएम ने कहा कि अक्सर लोग होटल, हॉस्पिटल, मॉल, इंस्टीट्यूशन को व्यक्ति का निवेश मानते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं मानते।

यह क्षेत्र इकोसिस्टम को प्रभावित करता है और अनेक लोगों को रोजगार देता है। होटल ताज पैलेस प्रत्यक्ष रूप से 600 व अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोग इसकी सप्लाई चेन से जुड़कर रोजगार पाएंगे।

अब बदल चुका है यूपी, देश में एक्सप्रेसवे का 60 प्रतिशत इसी प्रदेश में
सीएम ने कहा कि यूपी अब बदल चुका है। यहां 17 घरेलू व 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कारण इसकी नई पहचान बनी है। देश के अंदर एक्सप्रेसवे का 60 प्रतिशत शेयर यूपी के पास है।

यूपी के सर्वाधिक शहरों में मेट्रो संचालित है। यहां पहली रैपिड रेल, इनलैंड वाटर वे भी प्रारंभ हुआ है। अब यहां सुरक्षा का बेहतरीन माहौल भी है।

अब यूपी ने यहां के हॉस्पिटैलिटी समेत हर क्षेत्र में विकास के रूप में अलग पहचान बनाई है। ओडीओपी से यूपी दो लाख करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट कर रहा है। इससे अनेक लोगों को रोजगार से जोड़ने में मदद मिली है।

विकसित भारत के विकसित यूपी में हॉस्पिटैलिटी के बेहतरीन केंद्र भी आवश्यक
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना की कड़ी में यूपी के जुड़ाव की भी बात कही और बताया कि शॉर्ट टर्म, मीडियम व लॉन्ग टर्म प्लानिंग तय की है।

2029-30 तक उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेंगे। देश जब आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, तब विकसित भारत के विकसित यूपी में हॉस्पिटैलिटी के बेहतरीन केंद्र भी आवश्यक हैं।

जिस परंपरा से जुड़ें, वहां स्थानीय खानपान को और भी महत्व दें
सीएम ने कहा यूनेस्को ने लखनऊ के खानपान को लेकर इसे ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में मान्यता दी है। यूनेस्को लखनऊ के खानपान, परंपरा को स्वीकार कर रहा है।

सीएम ने ताज ग्रुप के अधिकारियों से कहा कि जिस परंपरा से जुड़ें, वहां के लोकल सुविधाओं को भी जोड़ें। यहां की लजीज गली बहुत प्रसिद्ध है, वहां हर परिवार भी जाता है।

सीएम ने स्टैंडर्ड हाईजीन किचन की भी तारीफ की और बलिया के लोगों के गमछे में बंधे सत्तू का भी जिक्र किया। कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का बाटी-चोखा, सत्तू (रेडिमेड भोजन) समेत अवध के खानपान को और महत्व दें। मिलेट्स में भी काफी संभावनाएं हैं।

सिर्फ वर्तमान में न जिएं, बल्कि भविष्य के बारे में भी सोचें
सीएम ने कहा कि हम केवल वर्तमान में ही न जिएं, बल्कि भविष्य के बारे में भी सोचें।

युवाओं के स्किल को स्किलिंग से जोड़ें तो डबल सरकार की स्पीड यूपी को वहां पहुंचाएगी, जहां अनलिमिटेड पोटेंशियल के साथ-साथ भारत के इकॉनमिक ग्रोथ इंजन को लीड करने वाले राज्य के रूप में खुद को स्थापित करेगा।

9 वर्ष में हम बॉटम थ्री से टॉप थ्री में स्थापित हुए हैं। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के एमडी पुनीत चटवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, होटल ताज पैलेस लखनऊ के एमडी अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इस्लामियां इंटर कॉलेज में  शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

फिरोजाबाद, नगर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में  बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यालय...
इस्लामियां इंटर कॉलेज में  शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को...
कारोबार 
इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

अम्स्टेलवीन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

रांची। झारखंड में नदियों, तालाबों, झरनों, खानों के गड्ढों और पर्यटन स्थलों में डूबने से होने वाली अप्राकृतिक मौतों को...
झारखंड 
झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार