इस्लामियां इंटर कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

फिरोजाबाद, नगर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यालय मुख्यालय माउंट आबू के फिरोजाबाद सेवा केन्द्र के द्वारा 1320 विद्यार्थियों एवं सम्मानित शिक्षकों को नशामुक्त सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमार भाई बी.के. शिवकुमार कुशवाह द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि एक बार की गलती किस तरह बच्चों और युवाओं का जीवन, स्वास्थ्य, पद पोजीशन, धन संपत्ति मान सम्मान, परिवार और रिश्ते बर्बाद कर देती है। उन्होंने इस पर गहराई से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि केवल पान बीड़ी सिगरेट तम्बाकू गुटखा शराब का सेवन ही नशे के अंतर्गत नहीं आता, इसके अलावा नशा टीवी, मोबाइल, सोशल मीडिया, रील, ऑनलाइन गेम्स, अधिक क्रोध, जंक फूड भी विद्यार्थियों युवाओं का जीवन प्रभावित कर रहा है। यदि किसी में ये बुरी आदतें है। तो वह आज इन खराब आदतों को छोड़ने का संकल्प लें। जिससे विकसित भारत का निर्माण हो सके।
बी.के.अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को सफलता के 5 सरल मंत्र बड़ा सपना, अच्छे मित्र, अच्छे विचार, श्रेष्ठ चरित्र और प्रतिदिन कुछ मिनट का ध्यान। अंत में बीके अनीता दीदी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान बी.के. अविनाश भाई उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आबाद हुसैन ने कहा कि छात्र एवं शिक्षकों के प्रति संस्था का यह प्रयास बहुत सराहनीय है।
बताते चले कि ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र फिरोजाबाद द्वारा अभी तक जिले में 600 से अधिक विद्यालयों कॉलेज एवं पार्कों, सार्वजनिक स्थानो, धार्मिक संस्थाओं आदि स्थानों पर नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान कार्यक्रम सम्पन्न करते हुए एक लाख 35 हजार से अधिक लोगों को शपथ दिलाई हैं। और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद तीसरे स्थान पर है। संस्था की मुख्य संचालिका बीके सरिता दीदी ने जनपद के सभी विद्यालयों, संस्थाओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा है , कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आकर स्वयं में शपथ लें, और अपने परिवार और 10 मित्रों को शपथ दिलाकर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में सहभागी बने और अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
