गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत बनाम श्रीलंका :भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे। अब मेजबान टीम को आखिरी दिन जहां जीत हासिल करने के लिए 288 रन और बनाने हैं तो वहीं टीम इंडिया की नजरें 6 विकेट हासिल करने पर रहने वाली हैं। वहीं इस टेस्ट मैचों के अभी तक के चारों दिन बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिला है और इसी वजह से सभी की नजरें मुकाबले के आखिरी दिन के खेल के दौरान मौसम को लेकर भी टिकी रहने वाली हैं, जिसमें बारिश टीम इंडिया के लिए विलेन की भूमिका अदा कर सकती है।

पहले सेशन के दौरान बारिश होने की काफी संभावना
गॉल टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल 15 मिनट पहले भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 पर शुरू होगा, जिसमें पहले सेशन के खेल के दौरान एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की काफी ज्यादा संभावना है। गॉल में सुबह 10 बजे तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा तो वहीं बारिश होने की संभावना 49 फीसदी है जो सुबह 11 बजे बढ़कर 52 फीसदी हो जाएगी तो वहीं दोपहर 12 बजे इसमें और अधिक बढ़ोतरी हो जाएगी जो 58 से 60 फीसदी के करीब बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में पहले सेशन का खेल बारिश के चलते भी धुल सकता है, जो टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती है।

जन्मदिन विशेष :जब प्रधानमंत्री की पोती बनीं बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री, आज भी लाखों महिलाओं की प्रेरणा  ये खबर भी पढ़े : जन्मदिन विशेष :जब प्रधानमंत्री की पोती बनीं बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री, आज भी लाखों महिलाओं की प्रेरणा

दूसरे सेशन से मौसम साफ रहने की उम्मीद
पांचवें दिन के पहले सेशन में जहां बारिश होने की काफी अधिक संभावना जताई गई है तो वहीं दूसरे सेशन में इसकी संभावना काफी कम हो जाएगी। गॉल में दोपहर एक बजे के करीब बारिश की संभावना करीब 25 फीसदी तक आ जाएगी जो शाम 6 बजे तक 20 फीसदी तक रहने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि 5वें दिन के खेल में आखिरी दो सेशन में बारिश के चलते खलल पड़ते हुए ना देखने को मिले।

गॉल टेस्ट मैच के 5वें दिन ऐसी रहेगी बारिश होने संभावना हर घंटे

भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे - 39 फीसदी
भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे - 49 फीसदी
भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे - 52 फीसदी
भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे - 58 फीसदी
भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे - 25 फीसदी
भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे - 20 फीसदी
भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे - 20 फीसदी
भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे - 20 फीसदी
भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे - 20 फीसदी
भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे - 25 फीसदी

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

नीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर:रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स...
खाना पकाना 
पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

सोने की कीमतें टॉप गियर में

सोने की कीमतें: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों...
कारोबार 
सोने की कीमतें टॉप गियर में

 पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा टोल प्लाजा पर शुरू 

टोल प्लाजा : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास...
राष्ट्रीय 
 पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा टोल प्लाजा पर शुरू 

भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के प्रयासों से मंगलवार को निशातपुरा में करीब 20 करोड़...
राज्य  मध्य प्रदेश 
भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का नया इलाका बताया

  होर्मुज स्ट्रेट : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक नक्शे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। होर्मुज...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का नया इलाका बताया

उत्तर प्रदेश

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल