वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

15 अगस्त के कार्यक्रम में वंदे मातरम के गायन में कथित बाधा डालने का आरोप, अदालत ने अर्जी स्वीकार कर 8 सितंबर को सुनवाई तय की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को आपराधिक शिकायत दाखिल की गई है। यह शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने गाजियाबाद की एसीजेएम-द्वितीय एमपी एमएलए अदालत में दाखिल की है।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन में कथित तौर पर बाधा डाली गई। विष्णु गुप्ता ने अदालत से इस संबंध में कार्यक्रम का वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेश करने की मांग की है। अदालत ने शिकायत से जुड़ी अर्जी स्वीकार कर ली है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख आठ सितंबर तय की है।

लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित  ये खबर भी पढ़े : लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित

दरअसल, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करते और इशारा करते देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल मचा हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय

देहरादून :जलवायु परिवर्तन का असर हिमालय की बर्फीली चोटियों पर तेजी से दिखाई दे रहा है। नए अध्ययन ने पश्चिमी...
उत्तराखंड 
तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

बेटी :अपनी बेटी कानाम ऐसा रखे जिससे लोगो में एक अलग जुड़ाव महसूस हो। अच्छे ब्यक्तित्व को दर्शाये और छोटा...
नारी व बाल जगत 
अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

नीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर:रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स...
खाना पकाना 
पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

सोने की कीमतें टॉप गियर में

सोने की कीमतें: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों...
कारोबार 
सोने की कीमतें टॉप गियर में

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद