ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का नया इलाका बताया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 होर्मुज स्ट्रेट : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक नक्शे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस तस्वीर में उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को 'अमेरिका का नया इलाका' बताया गया है। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब इस अहम समुद्री रास्ते को लेकर ईरान के साथ तनाव अभी भी बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा रहा है, जो दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई के लिए एक बहुत जरूरी समुद्री रास्ता है। ट्रंप ने बिना किसी अतिरिक्त टिप्पणी के अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर यह नक्शा शेयर किया। इससे पहले पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि वह 'बहुत जल्द' होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का इलाका घोषित कर देंगे।

होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा: ईरान
इस बीच, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट समुद्री यातायात के लिए तब तक बंद रहेगा जब तक कि अमेरिका के साथ साइन किए गए 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) में ईरान की सभी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने इसे विदेशी प्रतिबंधों और सैन्य अभियानों को पूरी तरह से हटाने से सीधे तौर पर जोड़ा है। गालिबाफ ने कहा, "जब तक समझौता ज्ञापन में अमेरिका के वादे पूरे नहीं किए जाते, तब तक 'जलडमरूमध्य' नहीं खोला जाएगा। इनमें नाकेबंदी हटाना, फ्रीज की गई संपत्ति जारी करना, तेल पर प्रतिबंध हटाना, सभी मोर्चों पर धमकियों और सैन्य अभियानों को खत्म करना और अन्य शर्तें शामिल हैं, जिन पर अमेरिका ने सहमति जताई थी।"

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

ईरान की रक्षा क्षमता हुई और मजबूत
दुश्मनों को तनाव और न बढ़ाने की चेतावनी देते हुए, स्पीकर ने जोर देकर कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक "दुश्मन की हरकतों और आक्रामकता के अनुपात में उसे और भी करारी हार देने के लिए तैयार है।" गालिबाफ ने कूटनीतिक प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि MoU से सैन्य टकराव रोकने के लिए जो मौका मिला, उसने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक अहम अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा, "बेशक, यह साफ करना जरूरी है कि नाकेबंदी हटाने और युद्धविराम के संबंध में समझौता ज्ञापन से मिले अवसर ने आर्थिक मजबूती बढ़ाने और ईरान की रक्षा क्षमता को फिर से बनाने में बहुत मदद की।"

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

हैदराबाद। महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर प्रस्तावित कानून को लेकर बहस के बीच 'तहरीक मुस्लिम शब्बान' के...
राष्ट्रीय  राज्य 
महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क