डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की दी धमकी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

होर्मुज: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ओमान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच आया, कोई रुकावट डालने की जुर्रत की, तो अमेरिकी फोर्सेज ओमान पर जबरदस्त अटैक करेंगी। असल में ईरान और ओमान होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए शिपिंग रूट का नक्शा तैयार करने पर सहमति भी बन चुकी है। इस बात को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। ट्रंप चाहते हैं कि होर्मुज पर अमेरिका का कन्ट्रोल हो। ईरान अमेरिका के साथ मिलकर कोई रास्ता निकाले, लेकिन ईरान और ओमान की बातचीत से ट्रंप का प्लान खतरे में है, इसीलिए आज ट्रंप ने ओमान को धमकाने की कोशिश की। 


ओमान पर बमबारी की दी धमकी
दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर ईरान और ओमान के बीच समानांतर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "अगर ओमान बीच में आता है, तो हम उन पर जबरदस्त बमबारी करेंगे।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे संकेत दिया कि तेहरान के सार्वजनिक बयानों के बावजूद, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी से ईरानी सरकार पर नया आर्थिक दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग "अच्छे पोकर खिलाड़ी" हैं लेकिन वे "बर्बाद हो रहे हैं"। उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों का उनकी सोच से कोई लेना-देना नहीं है। 

ईरान को ट्रंप की दोटूक चेतावनी, समझौते का यह अंतिम अवसर ये खबर भी पढ़े : ईरान को ट्रंप की दोटूक चेतावनी, समझौते का यह अंतिम अवसर

अमेरिका के पास बड़ी संख्या में हथियार
ट्रंप ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी हथियारों के भंडार के कम होने के बारे में भी बात की और कहा, "हमने अब तक जो इस्तेमाल किया है, वह बहुत मामूली है।" उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास बड़ी संख्या में मध्यम-स्तर के हथियार हैं, जबकि कई ज़्यादा एडवांस्ड सिस्टम पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को दे दिए थे, जिनमें इस क्षेत्र के लिए जरूरी एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं। ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब तेहरान और मस्कट होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित कमर्शियल नेविगेशन के लिए एक सिस्टम बनाने पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों ने हफ़्तों की तकनीकी बातचीत के बाद समुद्री कॉरिडोर के लिए एक संयुक्त शिपिंग रूट मैप को अंतिम रूप दिया था।

खत्म हो रहा ईरान के साथ सीजफायर
बता दें कि ओमान में अमेरिका का मिलिट्री बेस है। ईरान के साथ जंग के दौरान अमेरिकी फोर्सेज इस बेस का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके बाद भी ओमान को ट्रंप की धमकी हैरान करने वाली है। अमेरिका और ईरान के बीच जो 60 दिन का सीमित सीजफायर हुआ था, वो भी आज खत्म हो रहा है। लेकिन इस दौरान जंग खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है। हालांकि आज ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका IRGC के साथ बैकचैनल से बात कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अब ईरान के पास सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। बेहतर होगा ईरान की फोर्सज अमेरिका के सामने घुटने टेक दे।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

अखरोट  गमले में अखरोट का पौधा सही किस्म, बड़ी जगह, उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल के साथ घर...
खेती-बाड़ी 
अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नई दिल्ली: बीजेपी में संगठन के अंदर बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी...
राष्ट्रीय 
नितिन की 'नवीन' टीम सियासी युद्ध के लिए तैयार

नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

बालों की सेहत: आजकल सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने के...
लाइफस्टाइल 
नींबू और प्याज क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? 

कच्चे पपीते से बनने वाले कबाब टेस्ट में बेहद लाजवाब

कच्चे पपीते के कबाब  : पपीता का मीठा मीठा स्वाद तो हर किसी को पसंद आता है। यह फल सेहत...
खाना पकाना 
कच्चे पपीते से बनने वाले कबाब टेस्ट में बेहद लाजवाब

एनटीए ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक्शन किया तेज

दिल्ली :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक्शन तेज कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक्शन किया तेज

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत