कच्चे पपीते से बनने वाले कबाब टेस्ट में बेहद लाजवाब

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कच्चे पपीते के कबाब  : पपीता का मीठा मीठा स्वाद तो हर किसी को पसंद आता है। यह फल सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। खासकर कब्ज होने पर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही यह फल पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे पपीता के कबाब खाए हैं? आपने कच्चे पपीता का पराठा या सब्जी तो ज़रूर खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए कच्चे पपीता के कबाब की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। यह रेसिपी मशहूर फ़ूड कॉन्टेंट क्रियेटर कविता सिंह ने अपने यू ट्यूब पर शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाए मुंह में घुल जाने वाले सॉफ्ट और टेस्टी कबाब?


कच्चे पपीता के कबाब के लिए सामग्री
 
कच्चा पपीता 2 कप, बेसन आधा कप, प्याज़ आधा कप, हरी मिर्च 2, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच, हरा धनिया आधा कप, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, ब्रेड क्रम्ब्स आधा कप, कुकिंग ऑयल 3 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार

 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल  ये खबर भी पढ़े :  भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

कैसे बनाएं कच्चे पपीता का कबाब?
पहला स्टेप: कच्चे पपीता का कबाब बनाने के लिए सबसे पहले पपीता को पानी में धोएं फिर उसे छील लें। छीलने के बाद उसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।

दूसरा स्टेप: जब पपीता कद्दूकस हो जाए तब उसमें आधा कप बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और एक डो बना लें।

तीसरा स्टेप: अब डो में से आप छोटे छोटे मिश्रण लें और राउंड शेप में बनाकर उसे टिक्की का शेप दें। इसी तरह सभी टिक्की बना लें।

चौथा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसके ऊपर एक हेवी पैन रखें और तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करें जब पैन गर्म हो जाए तब उसपर टिक्की रखें और मीडियम आंच पर दोनों साइड से अच्छी तरह से पकाएं। इसे ढक दें ताकि ये सुनहरा हो जाए।

पांचवां स्टेप:  जब कबाब अच्छी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दें और उसे हरी धनिया की चटनी के साथ साथ गर्म गर्म सर्वं करें।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

जनन और सूर्या। :टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी हाल ही में शादी के...
मनोरंजन 
कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

अखरोट  गमले में अखरोट का पौधा सही किस्म, बड़ी जगह, उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल के साथ घर...
खेती-बाड़ी 
अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत