एनटीए ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक्शन किया तेज

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक्शन तेज कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय को जानकारी दी है कि एनटीए ने 50 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है। इसके साथ ही कई प्रमुख पदों पर पेशेवरों की भर्ती करने के लिए प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। बता दें कि ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब एनटीए ने UGC-NET परीक्षा के 3 विषयों के क्वेश्चन पेपर में कई गलतियां मिलने के बाद दोबारा परीक्षा कराने का आदेश जारी किया है।


शिक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए के डायरेक्टर और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया, ''मंत्री को हालिया घटनाक्रम, विशेष रूप से पूरी व्यवस्था में सुधार के संबंध में एनटीए द्वारा अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई है। उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई है कि एनटीए से 50 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया गया है।"

एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन  ये खबर भी पढ़े : एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

10 नए पेशेवर पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी
शिक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर, चीफ फायनेंशियल ऑफिसर, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO), जनरल मैनेजर (एग्जाम सिक्योरिटी) और जनरल मैनेजर (R&D और साइकोमेट्रिक्स) समेत 10 नए पेशेवर पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है और इनकी नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, साइबर सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्नपत्र तैयार करने और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए प्राइवेट सेक्टर से भी सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट्स को शामिल किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले NTA ने 4 नए जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 

परीक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक में अधिकारियों को मौजूदा परीक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गोपनीय संचालन (कॉनऑप्स) ढांचे, अलग कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम्स और उपकरण जमा करने के प्रोसेस में व्यापक बदलाव को युद्धस्तर पर लागू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एनटीए को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का गहन तरीके से ऑडिट करने और सुधारात्मक कदमों पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया गया है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

जनन और सूर्या। :टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी हाल ही में शादी के...
मनोरंजन 
कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

अखरोट  गमले में अखरोट का पौधा सही किस्म, बड़ी जगह, उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल के साथ घर...
खेती-बाड़ी 
अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट?

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत