खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

- खनिज विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करें, ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार जुर्माने, जब्ती एवं उपयोग में लाए गए वाहन आदि को राजसात करने की कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में बनाए गए चैक पॉइंट्स सक्रिय रहें और निरंतर कार्रवाई हो, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।संभागायुक्त शर्मा सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में खनिज विभाग की संभागीय समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा, खनिज अधिकारी मेहताब सिंह रावत सहित सभी जिलों के खनिज अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक बताया गया कि संभाग के सभी जिलों में अवैध खनन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अप्रैल 2026 से अभी तक राजगढ़ ज़िले में 57, भोपाल में 48, रायसेन में 77, विदिशा में 67 और में सीहोर ज़िले में 111 अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के केस दर्ज किए गए हैं, जिनके अंतर्गत 384.12 लाख रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

संभाग आयुक्त शर्मा ने सभी जिलों में स्वीकृत खनिज पट्टों की जानकारी ली और उत्खनन की स्वीकृतियों का समय पर नवीनीकरण करवाने के निर्देश दिए। अवैध खनन को रोकने के लिए ए आई चेक पोस्ट द्वारा जाँच एवं टीपी की जांच सख्ती के साथ किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जिलों में भंडारण में स्टॉक सख्ती के साथ चेक करने के भी निर्देश दिए। अवैध परिवहन के प्रकरणों में नीलामी के माध्यम से अधिक से अधिक राजस्व वसूल करने के भी निर्देश दिए गए।

संभाग आयुक्त शर्मा ने बैठक में सभी खनिज अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी जिले में नदियों में अवैध उत्खनन नहीं होना चाहिए। इस प्रकार के मामलों में सख्त से सख्त कार्यवाही कर वाहन राजसात किए जाए।

संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में खनिज राजस्व की वसूली रणनीति बनाकर की जाए। सभी ज़िलों में रेत, पत्थर एवं अन्य खनिज पट्टों एवं लाइसेंसों के नवीनीकरण का भौतिक सत्यापन भी करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान - 2026 के अंतर्गत खनिज विभाग के अधिकारी अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करें। विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय पर निराकरण करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत