बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पंकज कुमार बने प्रधान सचिव, गृह विभाग, पटना के आयुक्त और 5 जिलों के जिलाधिकारी बदले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के अनुसार पंकज कुमार को प्रधान सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पटना प्रमंडल के आयुक्त और कैमूर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, सिवान और भोजपुर जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।वहीं अरविन्द कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद, पटना, महानिदेशक, बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

एच. आर. श्रीनिवास, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्रीनिवास जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।पंकज कुमार, प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार - जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार वर्तमान में धारित जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे। उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में कुन्दन कुमार, सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार फाउण्डेशन / प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार-बियाडा, पटना/प्रबंध निदेशक, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार-आइडा, पटना/सचिव, गृह विभाग) वर्तमान में धारित सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर छापा ये खबर भी पढ़े : आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर छापा

विनय कुमार, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार अगले आदेश तक प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।राजेश कुमार, प्रधान सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए आयुक्त, पटना प्रमण्डल, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मयंक वरवडे, आयुक्त, पटना प्रमण्डल, पटना को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव, निगरानी विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।संजय कुमार सिंह, सचिव, वित्त विभाग (सम्पूर्ण प्रभार), बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार - सचिव, वाणिज्य कर विभाग / वाणिज्य कर आयुक्त/अपर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर-जी एस टी / सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह सचिव, वाणिज्य कर विभाग / वाणिज्य-कर आयुक्त /अपर आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर जी एस टी / सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् रहेंगे। उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में नवीन कुमार,विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-प्रभारी सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग /प्रभारी सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग / प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना) वर्तमान में धारित प्रभारी सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

विनोद सिंह गुंजियाल, सचिव, निर्वाचन विभाग सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, शिक्षा विभाग सम्पूर्ण प्रभार) अगले आदेश तक सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे और वर्तमान में धारित सचिव, शिक्षा विभाग (सम्पूर्ण प्रभार) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

बी. कार्तिकेय धनजी, सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार- जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) को स्थानांतरित करते हुए सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री धनजी जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।

राजीव रौशन, सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार, पटना अतिरिक्त प्रभार- सचिव (संसाधन), वित्त विभाग को स्थानांतरित करते हुए सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। रौशन अगले आदेश तक सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे और वर्तमान में धारित सचिव (संसाधन), वित्त विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।चन्द्रशेखर सिंह, सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार- मिशन निदेशक, बिहार विकास मिशन, पटना), सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

नवदीप शुक्ला, विशेष सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-अपर कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार कौशल विकास मिशन पटना) परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

मनेश कुमार मीणा, निदेशक, खान, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना) को स्थानांतरित कर समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

रिची पाण्डेय, समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी को स्थानांतरित कर समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

विजय प्रकाश मीणा, अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित कर समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, सिवान के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

तनय सुल्तानिया, समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा को स्थानांतरित कर समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46. 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

कुमार अनुराग, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना (अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग) को स्थानांतरित कर समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46. 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत