ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

अयोध्या के हनुमानगढ़ी महंत ने नागपंचमी पर ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति मांगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत

नई दिल्ली। अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने नागपंचमी पर ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि जब बीफ खाने वाला वहां 5 वक्त नमाज पढ़ सकता है तो साधुओं को कम से कम एक दिन पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा को वित्तीय अनियमितता मामले में मिली क्लीन चिट का स्वागत करते हुए इसे कालनेमियों के मुंह पर तमाचा बताया।

हनुमानगढ़ी महंत राजू दास ने ज्ञानवापी में सोमवार को महादेव के जलाभिषेक की मांग को लेकर कहा, "हम नागपंचमी के अवसर पर भगवान भोले का दर्शन करने गए थे। इसके बाद ज्ञानवापी का दर्शन करने का विचार भी मन में आया। कितने दुर्भाग्य की बात है कि एक तरफ भगवान की पूजा हो रही हो और बीफ खाने वाला ऊपर बैठकर नमाज पढ़ रहा हो। ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है। हमने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार से मांग की कि जैसे ज्ञानवापी में बीफ खाने वाला पांच वक्त का नमाज पढ़ सकता है तो हम साधुजन को कम से कम एक दिन, सोमवार को, भोले बाबा का जलाभिषेक करने की अनुमति मिलनी चाहिए।"

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा ये खबर भी पढ़े : कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

उन्होंने कहा कि हमारे आस्था के साथ खिलवाड़ क्यों? पूजा वहां हो रही है। हमारी मांग है कि जो शिवलिंग अभी मिला है, जिसे उन्होंने वजूखाना बनाकर रखा था, खंडित करके रखा था, कम से कम सोमवार को उनका जलाभिषेक हो।

चंपत राय और अनिल मिश्रा को मिले क्लीन चिट पर महंत राजूदास ने कहा, "उन घड़ियाली आंसू बहाने वाले कालनेमियों को मुंह पर करारा तमाचा लगा है, जो राम मंदिर के नाम पर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। जिन्होंने आस्था को झुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। मंदिर बनने के बाद भी जो सनातनी की भाव और भावना को आहत करने की पूरी प्रयास किया।"

उन्होंने आगे कहा कि आपने देखा होगा राम मंदिर के उस वित्तीय अनियमितता में, कर्मचारी बैंक के और ट्रस्ट के कुछ कर्मचारियों की गड़बड़ी को लेकर जिस प्रकार से राम मंदिर को सनातनियों को बदनाम करने की साजिश किया गया, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आपने देखा होगा। संसद भवन परिसर में वो कालनेमी जिस प्रकार से साधु के भेष में 41 मुकदमा धारी पैरोल वाला वो महापापी कुकर्मी, एक पप्पू ने तो देश का बेड़ा गर्ग कर ही दिया था, दो-दो पप्पू हो जाने के नाते क्या स्थिति हो गई?

हनुमानगढ़ी महंत राजू दास ने आगे कहा कि सनातन को बदनाम करने की साजिश थी और कुछ नहीं। इसके नाते अनिल मिश्रा और चंपत राय को गुप्त सूत्रों से बता रहे हैं कि क्लीन चिट मिला, मिलना भी चाहिए था क्योंकि चंपत राय ने निरंतर राम मंदिर को निर्माण के लिए बहुत-बहुत मेहनत किया है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "सिर्फ अनिल मिश्रा और चंपत राय को ही क्लीन चिट दी गई है, लेकिन जिन छह लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वे लोग जेल में हैं। उन्होंने पूछताछ में यह बात मान भी ली है।"कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने पर कहा, "सरकार ने पूरी तरह से उन्हें बचाने का काम किया है, और ये सभी लोग उस पूरे चढ़ावे की चोरी में शामिल हैं।"

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा मुकदमा शुरू हुआ है। अमेरिका के 29...
टेक-मित्र 
बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश...
राष्ट्रीय 
उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क