पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ओम बिरला बोले- उनकी सेवाएं सदैव रहेंगी स्मरणीय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक प्रखर शिक्षाविद, विधिवेत्ता और कुशल राजनेता के रूप में उन्होंने शिक्षा, संस्कृति व लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, "पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "सादगी, सेवा और विनम्रता के पर्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मध्यप्रदेश की माटी के गौरव और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन हम सबको सदैव जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। चरणों में सादर प्रणाम।"

झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’ ये खबर भी पढ़े : झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट में लिखा, "सादगी और विनम्रता के पर्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती पर कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन हम सबको जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण, सार्वजनिक जीवन में आपकी सादगी, शालीनता और नैतिक मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देती रहेगी।"केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोस्ट किया, "भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, प्रखर विधिवेत्ता और राष्ट्रसेवी शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग

ढाका। बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और पूर्वमंत्री डॉ. दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का मंगलवार रात ढाका के...
अंतर्राष्ट्रीय 
दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग

बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा मुकदमा शुरू हुआ है। अमेरिका के 29...
टेक-मित्र 
बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश...
राष्ट्रीय 
उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क