कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

देर रात तीसरी मंजिल पर लगी आग ने मचाई तबाही, धुएं से दम घुटने से कई लोग बेहोश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान

कोलकाता। कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देररात एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई होटल भी इसकी चपेट में आ गए। धुएं से दम घुटने के कारण कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात दो बजे से कुछ पहले होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी। देखते ही देखते होटल के कमरों में धुआं भर गया और आग आसपास के हिस्सों तक फैल गई। होटल में ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला ये खबर भी पढ़े : मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

दमकल विभाग को रात 2 बजकर 7 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। न्यू मार्केट थाने की पुलिस और आपदा प्रबंधन दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ियों को काफी अंदर तक ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में दमकलकर्मियों ने शुरुआत में बाहर से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में वे होटल के भीतर दाखिल हुए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया।

दमकल विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लग सकती है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी जांच के लिए पहुंचेगी।

इस घटना ने सोमवार तड़के बीरभूम के तारापीठ में हुए होटल अग्निकांड की याद ताजा कर दी। उस हादसे में भी नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी। घटना के बाद होटल मालिक प्रबीर पाल और उसके बेटे कल्याण आशीष पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।कोलकाता की घटना ने करीब एक साल पहले मध्य कोलकाता के मेचुआ फलपट्टी इलाके में हुए होटल अग्निकांड की याद भी ताजा कर दी। उस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रीवा में रोजगार का मौका, 24 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में युवा संगम कार्यक्रम के तहत संभागीय आईटीआई में आज बुधवार को सुबह 11 बजे...
मध्य प्रदेश 
रीवा में रोजगार का मौका, 24 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

एमपी में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1750 रुपये की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की...
मध्य प्रदेश 
एमपी में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1750 रुपये की सौगात

अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास मंगलवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग

ढाका। बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और पूर्वमंत्री डॉ. दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का मंगलवार रात ढाका के...
अंतर्राष्ट्रीय 
दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग

उत्तर प्रदेश

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास मंगलवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर