यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

यूएई ने देश को रखा हाई अलर्ट पर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अबूधाबी/वाशिंगटन। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है।

यूएई ने आज तत्काल प्रभाव से ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, वाणिज्यिक आदान-प्रदान और वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी। यूएई ने यह कदम क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों को देखते हुए उठाया है।

यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेंगे।

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता ये खबर भी पढ़े : नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही। होर्मुज जलडमरूमध्य अब अमेरिकी क्षेत्र में है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री नौवहन (जलपरिवहन मार्गदर्शन) निशाना बनाने वाली ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में गिरने के बाद, यूएई ने ईरान के साथ सभी गतिविधियों, व्यापारिक लेन-देन और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक रोक दिया है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमित समुद्री यातायात और एक जहाज पर हमले की सूचना के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और चालू है।

ट्रंप ने इस जलमार्ग को नया अमेरिकी क्षेत्र बताने वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की हैष ईरान ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अपनी शर्तें दोहराई हैं।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यापक यूएस-ईरान बातचीत फिर से शुरू होने से पहले मध्यस्थ होर्मुज पर ईरान-ओमान के बीच द्विपक्षीय समझौते का इंतजार कर रहे हैं।

यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने कहा कि आर्थिक संबंधों पर ईरान के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

अल हामेली ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बातचीत, सहयोग और क्षेत्रीय एकीकरण के प्रति यूएई की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अल हामेली ने कहा कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, कमर्शियल लेन-देन और वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। ये उपाय अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने देशवासियों से कहा कि वह सिर्फ सरकारी जानकारी पर ही भरोसा करें। देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से यूएई की ओर छोड़ी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जांच से पता चला है कि मिसाइलें समुद्री नौवहन को निशाना बना रही थीं। एक मिसाइली यूएई की समुद्री सीमा के बाहर समुद्र में गिर गई। दूसरी देश की समुद्री सीमा में गिरी।

मंत्रालय ने साफ किया कि इससे कोई असर नहीं पड़ा है। रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात हाई अलर्ट पर है। देश की सुरक्षा या समुद्री नौवहन को निशाना बनाने वाले किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा मुकदमा शुरू हुआ है। अमेरिका के 29...
टेक-मित्र 
बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश...
राष्ट्रीय 
उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क