पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा टोल प्लाजा पर शुरू 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

टोल प्लाजा : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा शुरू कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि पात्र दैनिक यात्री 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन मासिक लोकल पास प्राप्त कर सकते हैं। इससे टोल प्लाजा पर व्यक्तिगत रूप से आने-जाने और सहायक दस्तावेजों को भौतिक रूप से जमा करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।

सबसे पहले दिल्ली में UER-II पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू हुई थी सुविधा
बताते चलें कि इस तरह की पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा जुलाई 2026 में दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई थी। इस पहल का उद्देश्य टोलिंग ऑपरेशन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके नेशनल हाईवे पर यात्रा को ज्यादा आसान और नागरिक-केंद्रित बनाना है।

जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी ये खबर भी पढ़े : जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

डिजिटल FASTag लोकल पास क्या है
डिजिटल FASTag लोकल पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी किया जाने वाला एक मंथली पास होता है। ये पास उन लोगों को जारी किए जाते हैं जो किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और उन्हें रोजाना या बार-बार उस टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है। ये मंथली लोकल पास पात्र यात्रियों को लागू नियमों के अनुसार, महीने के दौरान संबंधित टोल प्लाजा से अनलिमिटेड यात्रा करने की सुविधा देता है।

पहले लोकल पास प्राप्त करने के लिए देने पड़ते थे कई तरह के दस्तावेज 
इससे पहले, स्थानीय निवासियों को लोकल पास लेने के लिए संबंधित टोल प्लाजा पर जाकर 20 किलोमीटर के दायरे में अपने घर का पता और अन्य पात्रता शर्तों को साबित करने वाले दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। डिजिटल लोकल पास सुविधा सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे- DigiLocker और VAHAN के साथ सहमति-आधारित इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करती है, ताकि यात्री के घर का पता, गाड़ी की जानकारी और लिंक किए गए FASTag जैसी जरूरी जानकारी हासिल और वेरिफाई की जा सके।

पात्रता की पुष्टि GIS-आधारित वेरिफिकेशन से भी की जाती है, जिससे ये पता चलता है कि आवेदक का रजिस्टर्ड पता योग्य टोल प्लाजा के तय 20 किलोमीटर के दायरे में आता है या नहीं।

लोकल पास के लिए कहां कर सकते हैं आवेदन
डिजिटल लोकल पास सिस्टम के तहत, जो लोग किसी पात्र टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, वे 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के जरिए लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग https://rajmargyatra.nhai.gov.in/buy-fastag-local-pass पर जाकर पात्र टोल प्लाजा की लिस्ट देख सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

हैदराबाद। महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर प्रस्तावित कानून को लेकर बहस के बीच 'तहरीक मुस्लिम शब्बान' के...
राष्ट्रीय  राज्य 
महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क