महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष बोले- धर्म परिवर्तन व्यक्ति की सोच और आस्था का विषय, कानून के दुरुपयोग की जताई आशंका

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हैदराबाद। महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर प्रस्तावित कानून को लेकर बहस के बीच 'तहरीक मुस्लिम शब्बान' के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसके संभावित दुरुपयोग की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन किसी व्यक्ति की अपनी सोच, विचार और आस्था का परिणाम होता है। इसमें किसी तरह का जबरन हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।  उन्होंने अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच विवाह या धर्म परिवर्तन को 'लव जिहाद' से जोड़ने का भी विरोध किया।

मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग रूपों में इस तरह के कानून सामने आए हैं। उन्होंने उन प्रावधानों पर आपत्ति जताई, जिनका संबंध धर्म परिवर्तन के बाद बच्चों की धार्मिक पहचान और संपत्ति में उत्तराधिकार से है। यदि किसी मामले में जबरन धर्म परिवर्तन साबित होता है और उससे संतान पैदा हुई है, तो बच्चे की कस्टडी मां के पास रहने का प्रावधान अपने आप में आपत्तिजनक नहीं है। यदि ऐसे बच्चे को दोनों पक्षों की संपत्ति का उत्तराधिकारी बनाए जाने की बात की जाती है, तो यह शरीयत के विरासत संबंधी प्रावधानों से टकराव पैदा कर सकती है। 

 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश ये खबर भी पढ़े :  बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

मौलाना ने कहा कि धर्म परिवर्तन व्यक्ति के विचार और विश्वास से जुड़ा विषय है। किसी व्यक्ति को जबरन किसी धार्मिक आस्था को स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इस्लाम में भी जबरन किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराने की अनुमति नहीं है। यदि कानून में अस्पष्टता है तो उसका इस्तेमाल लोगों पर दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है। किसी व्यक्ति के धर्म और व्यक्तिगत पसंद से जुड़े फैसले को केवल संदेह या सामाजिक दबाव के आधार पर अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दो बालिग बहनों के धर्म परिवर्तन और विवाह से जुड़े मामले में अदालत ने उनकी वयस्कता और अपनी पसंद से निर्णय लेने के अधिकार को महत्व दिया था। अदालत ने संबंधित पक्षों पर जुर्माना भी लगाया था। 

लव जिहाद पर आपत्ति जताते हुए मौलाना मलिक ने स्पष्ट किया कि प्रेम और जिहाद दो अलग-अलग अवधारणाएं हैं और किसी अंतरधार्मिक विवाह को केवल धर्म के आधार पर 'लव जिहाद' कहना उचित नहीं है। यदि दो बालिग लोग अपनी इच्छा से विवाह करते हैं और उनमें से किसी एक का धर्म अलग है, तो इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय उनके संवैधानिक अधिकारों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। धर्म परिवर्तन और अंतरधार्मिक विवाह जैसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण समाज के लिए उचित नहीं है। 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा मुकदमा शुरू हुआ है। अमेरिका के 29...
टेक-मित्र 
बच्चों की सोशल मीडिया लत पर मेटा के खिलाफ मुकदमा शुरू

उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश...
राष्ट्रीय 
उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क