छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए

22 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव और जिला प्रमुखों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

सूची में कई जिलों के जिला पंचायतों के सीईओ के अलावा कई सचिवों के प्रभार भी बदले गए हैं। कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर बदले गए हैं। कुंदन कुमार को कांकेर, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली, जयश्री जैन को सक्ती जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही तुलिका प्रजापति को कबीरधाम, रणबीर शर्मा गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड ये खबर भी पढ़े : सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

विभागों के प्रभारियों में फेरबदल करते हुए सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। भुवनेश यादव को सचिव, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रिमझियस एक्का को मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन बनाया गया है। आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटा सचिव, मंत्रालय ,सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल,भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (पूर्व कलेक्टर, गरियाबंद)तथा गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव , वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (पूर्व कलेक्टर, कबीरधाम) नियुक्त किया गया है।

सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है। बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर, नारायणपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी लिस्ट में वन विभाग के एक अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है। आदेश के अनुसार, भारतीय वन सेवा 2006 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी विवेक आचार्य, जो पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक थे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग यानी वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

हैदराबाद। महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर प्रस्तावित कानून को लेकर बहस के बीच 'तहरीक मुस्लिम शब्बान' के...
राष्ट्रीय  राज्य 
महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क