सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP हमलावर, केजरीवाल बोले-‘बदले की कार्रवाई’

दिल्ली जल बोर्ड मामले में पूर्व मंत्री समेत छह की गिरफ्तारी पर AAP का भाजपा पर निशाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के उन्नयन और क्षमता विस्तार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवाया है और यह मामला भी फर्जी साबित होगा। मनीष सिसोदिया ने इसे पंजाब चुनाव से पहले की कार्रवाई बताते हुए भाजपा पर ईडी, एसीबी और सीबीआई के पुराने चुनावी हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। वहीं, आतिशी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक और उदाहरण बताया।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सत्येंद्र जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवा दिया है। कुछ समय पहले जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की गई थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा।उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की यह तानाशाही आखिर कब तक चलेगी। भाजपा जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देती है। भाजपा का झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए समय और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा।

डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया ये खबर भी पढ़े : डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है। चाहे जितनी तानाशाही कर ली जाए, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है।सिसोदिया ने कहा कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले पंजाब के सहप्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है।जैन को पहले भी ढाई साल तक फर्जी मामले में जेल में रखा गया और अब एक और फर्जी मामला बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि जेनजी आंदोलन से लेकर राम मंदिर में चंदाचोरी और ई20 तक के मुद्दों पर घिरी भाजपा अब ईडी, एसीबी और सीबीआई के पुराने चुनावी हथकंडे पर उतर आई है।आतिशी ने कहा कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी भाजपा की राजनीतिक बदले की कार्रवाई का एक और उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैन को पहले भी झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था और अब एक बार फिर वही कहानी दोहराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा शायद भूल गई है कि झूठ और अत्याचार की एक सीमा होती है। सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके किसी को डराया जा सकता है, लेकिन सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। आतिशी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सत्येंद्र जैन की नहीं है, बल्कि उस हर व्यक्ति की है जो सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़ा है। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के उन्नयन और क्षमता विस्तार से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं, शर्तों में हेरफेर और रिश्वत के लेन-देन के मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सत्येंद्र कुमार जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव तथा तीन निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं।

एसीबी के अनुसार मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। प्राथमिकी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं लगाई गई थीं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

हैदराबाद। महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर प्रस्तावित कानून को लेकर बहस के बीच 'तहरीक मुस्लिम शब्बान' के...
राष्ट्रीय  राज्य 
महाराष्ट्र के प्रस्तावित धर्मांतरण कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क