डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज आर्यन गौर की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आर्यन गौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 91 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

जंतर-मंतर पर हिंसा से हड़कंप, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर पर हिंसा से हड़कंप, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल

आर्यन के 13वें ओवर में ऋतिक शोकीन का शिकार बनने के बाद पुरानी दिल्ली 6 की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 155 रन पर सात विकेट खो दिए। हालांकि, अंत में दिग्वेश सिंह राठी ने नौ गेंदों पर नाबाद 19 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम का स्कोर 177 रन तक पहुंचाया।

न्यू दिल्ली टाइगर्स की ओर से ऋतिक शोकीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्मण ने भी चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके।

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम कभी भी लय हासिल नहीं कर सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में रही और 119 रन तक पहुंचते-पहुंचते पांच विकेट गंवा दिए।

कप्तान हिम्मत सिंह ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। निर्धारित 20 ओवर में न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम आठ विकेट पर 150 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रन से हार गई।

पुरानी दिल्ली 6 की ओर से रजनीश दादर ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं पंकज जसवाल ने चार ओवर में एक मेडन सहित सिर्फ 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गोमतीनगर विस्तार में स्कॉर्पियो पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और उच्च न्यायालय से जमानत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर विस्तार में स्कॉर्पियो पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मप्रः मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) छिंदवाड़ा से राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

पीएम मोदी ने परोपकार पर साझा किया भवभूति का श्लोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोज की तरह आज प्रातः अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सज्जन मनुष्य की तुलना...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने परोपकार पर साझा किया भवभूति का श्लोक

यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर विस्तार में स्कॉर्पियो पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और उच्च न्यायालय से जमानत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर विस्तार में स्कॉर्पियो पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं