यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

हाहाकार, सैकड़ों जवानों के हताहत होने का दावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30 से 45 सैनिक मारे गए। हूती विद्रोहियों ने मारिब और हद्रमौत प्रांतों में सरकारी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागकर हमलों को अंजाम दिया। इन हमलों में घायल सैनिकों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। हूती ने हताहत सरकारी सैनिकों की संख्या सैकड़ों में बताई है। हूती यमन का चरमपंथी, राजनीतिक और सैन्य संगठन है। यह मुख्य रूप से यमन के उत्तरी हिस्से के जैदी शिया मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करता है। इसे ईरान का सीधा समर्थन प्राप्त है। अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हूती को आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं।

यमन की न्यूज एजेंसी 'सबा' के एक्स हैंडल और अल जजीरा की वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारी हताहत सैनिकों की संख्या 45 से अधिक बता रहे हैं। अप्रैल 2022 के युद्धविराम के बाद इसे यमन में सबसे घातक सैन्य तनाव माना जा रहा है। यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हूती विद्रोहियों का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। कहा जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने सरकारी सेना के शिविरों पर ताबड़तोड़ आठ बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे। इससे सैन्य शिविरों में हाहाकार मच गया।

नीट पहले चरण की काउंसिलिंग का पंजीकरण सात अगस्त से   ये खबर भी पढ़े : नीट पहले चरण की काउंसिलिंग का पंजीकरण सात अगस्त से 

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि हूती के हमले में 30 सैनिक मारे गए। बाद में बताया गया कि जान गंवाने वाले सैनिकों की संख्या लगभग 38 है। यह संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हूती ने आधिकारिक रूप से इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, हूती के हमले में घायल 50 से ज्यादा सैनिकों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी का दावा है कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार लगभग दो बजे किए गए उनके हमले में सैकड़ों सरकारी सैनिक मारे गए हैं। उनके हमले में यमन की सरकारी सेना के शिविरों, हथियार डिपो और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

यमन की सरकारी सेना ने इन हमलों की पुष्टि की। सरकारी सैन्य सूत्रों के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने मारिब के उत्तर में स्थित अल-जौफ प्रांत से आठ मिसाइलें दागीं। इससे जानमाल की भारी क्षति हुई। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हूती ने यमन की सरकारी होमलैंड शील्ड फोर्सेज, इमरजेंसी फोर्सेज और हदरमौत में फर्स्ट मिलिट्री रीजन के शिविरों को निशाना बनाया। होमलैंड शील्ड फोर्सेज का गठन 2022 में सऊदी अरब के सहयोग से किया गया था। यह फोर्स मारिब-हदरमौत सीमा और सऊदी सीमा की सुरक्षा करती है।

इस फोर्स ने इस साल की शुरुआत में सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल की सेनाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इमरजेंसी फोर्सेज का गठन 2025 के आखिर में राष्ट्रपति के आदेश और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की देखरेख में किया गया था। ये फोर्स अल-जौफ और हद्रमौत में जमीनी सीमा की रक्षा करने के साथ हूती से सीधा मोर्चा लेती है।फर्स्ट इमरजेंसी डिवीजन कमांड ने बताया कि हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि सैनिक ट्रेनिंग एक्सरसाइज के लिए इकट्ठा हुए थे।

यमन में राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर डॉ. रशाद मोहम्मद अल-अलीमी के कार्यालय ने हमले की पुष्टि की है। कार्यालय के बयान में कहा गया है कि स्थिति पर चौबीस घंटे बारीकी से नजर रखी जा रही है। गठबंधन सेना के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने एक्स पर शहीद सैनिकों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलाा यमन में अमेरिकी दूतावास ने इन हमलों को कायरतापूर्ण बताया है। एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी मिशन ने हताहत यमनी सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक हो गए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुरानी दिल्ली...
खेल  राज्य  दिल्ली 
डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को उसके सोशल मीडिया...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

उत्तर प्रदेश

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू